पालक
पालक में ऑक्सालेट की मात्रा काफी अधिक होती है। कच्चा खाने पर यह गले में खराश, खुजली और जलन पैदा कर सकता है। इसके अलावा, ऑक्सालेट के अधिक सेवन से किडनी स्टोन का खतरा काफी बढ़ जाता है। इन्हें उबालकर या सही तरीके से पकाकर ही खाएं ताकि ऑक्सालेट का असर कम हो सके। पालक को कच्चा खाने से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती है।
बंदगोभी
बंदगोभी को अक्सर सलाद या चाउमीन में कच्चा ही इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। बंदगोभी की परतों में ‘टेपवर्म’ या उनके अंडे छिपे हो सकते हैं। ये कीड़े इतने सूक्ष्म होते हैं कि सादे पानी से धोने पर भी नहीं निकलते। यदि ये शरीर में पहुंच जाएं, तो मस्तिष्क या पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। ऐसे में बंदगोभी को हमेशा अच्छे से उबालकर या पकाकर ही खाएं।
बैंगन
बैंगन को कभी भी कच्चा खाने की भूल न करें। कच्चे बैंगन में सोलेनाइन नाम का एक जहरीला तत्व पाया जाता है। इसे कच्चा खाने से उल्टी, पेट में तेज दर्द, ऐंठन, मतली और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पकाने से सोलेनाइन का प्रभाव खत्म हो जाता है, इसलिए इसे हमेशा भूनकर या सब्जी बनाकर ही खाएं।









