डॉक्टर शुभम वत्स ने बताया इन 3 सब्जियों को भूलकर भी न खाएं कच्चा, नहीं तो हो सकती है ये समस्याएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


स्वास्थ्य विशेषज्ञ और डॉक्टर शुभम वत्स के अनुसार, हरी और ताजी सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं, लेकिन इन्हें खाने का सही तरीका जानना उतना ही जरूरी है। अक्सर लोग वजन घटाने या खुद को फिट रखने के लिए सब्जियों को कच्चा या सलाद के रूप में खाने लगते हैं। हालांकि, हर सब्जी को बिना पकाए खाना सेहत के लिए सुरक्षित नहीं होता। डॉक्टर वत्स ने ऐसी ही 3 सब्जियों के बारे में बताया है, जिन्हें कच्चा खाने से पेट और सेहत से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। चलिए जानते हैं। 

 

 

पालक

पालक में ऑक्सालेट की मात्रा काफी अधिक होती है। कच्चा खाने पर यह गले में खराश, खुजली और जलन पैदा कर सकता है। इसके अलावा, ऑक्सालेट के अधिक सेवन से किडनी स्टोन का खतरा काफी बढ़ जाता है। इन्हें उबालकर या सही तरीके से पकाकर ही खाएं ताकि ऑक्सालेट का असर कम हो सके। पालक को कच्चा खाने से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती है। 

 

बंदगोभी

बंदगोभी को अक्सर सलाद या चाउमीन में कच्चा ही इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। बंदगोभी की परतों में ‘टेपवर्म’ या उनके अंडे छिपे हो सकते हैं। ये कीड़े इतने सूक्ष्म होते हैं कि सादे पानी से धोने पर भी नहीं निकलते। यदि ये शरीर में पहुंच जाएं, तो मस्तिष्क या पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। ऐसे में बंदगोभी को हमेशा अच्छे से उबालकर या पकाकर ही खाएं।

 

बैंगन

बैंगन को कभी भी कच्चा खाने की भूल न करें। कच्चे बैंगन में सोलेनाइन नाम का एक जहरीला तत्व पाया जाता है। इसे कच्चा खाने से उल्टी, पेट में तेज दर्द, ऐंठन, मतली और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पकाने से सोलेनाइन का प्रभाव खत्म हो जाता है, इसलिए इसे हमेशा भूनकर या सब्जी बनाकर ही खाएं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें