बारिश के बीच सावधान! दिल्ली में देहरादून एक्सप्रेसवे के पास करंट लगने से गई शख्स की जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दिल्ली में बारिश के बीच करंट लगने से एक शख्स की मौत हो गई है। दरअसल, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क में आज (गुरुवार को) देहरादून एक्सप्रेसवे के पास करंट लगने से एक अज्ञात शख्स की मौत हो गई, जिसकी वजह से इलाके में दहशत है।

डिवाइडर पर बेहोश पड़ा मिला शख्स

पुलिस के मुताबिक, देहरादून एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 52 के पास डिवाइडर पर एक शख्स के बेहोश पड़े होने की खबर सुबह लगभग 10 बजे मिली थी। पुलिस अफसरों ने बताया कि इसके बाद एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और फिर मौके की घेराबंदी की गई। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

इलेक्ट्रिक पैनल से करंट लगने की आशंका

करंट लगने से बेहोश हुए पीड़ित को जगप्रवेश चंद्र हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की उम्र लगभग 25 साल है। पुलिस के एक सीनियर अफसर ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि शख्स करीब 6 फुट ऊंची डिवाइडर रेलिंग पर चढ़ा होगा और तभी रेलिंग पार करने के बाद, वह पिलर नंबर 52 के बगल में लगे एक इलेक्ट्रिक पैनल पर उतर गया जिससे वह हाई वोल्टेज वाले बिजली के तारों की चपेट में आ गया।

मृतक की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल भेज दिया गया है। मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस बाबत बीएनएसएस की धारा 194 (अप्राकृतिक) के अंतर्गत कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मामले की आगे की पड़ताल की जा रही है।

कपासहेड़ा में करंट लगने से मजदूर की मौत

इससे पहले, मार्च महीने में दिल्ली के कपासहेड़ा में भी करंट लगने से एक मजदूर की जान चली गई थी, वहीं राजमिस्त्री गंभीर तौर पर घायल हो गया था। दोनों, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से जख्मी हो गए थे। मकान के निर्माण के वक्त ये हादसा हुआ था। बिजली का करंट बांस में आने के बाद मजदूर राजकुमार दूसरे से नीचे पहले फ्लोर पर आ गिरे थे। अस्पताल में डॉक्टर्स ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया गया था।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- दिल्ली: बाथरूम में मिली युवती की लाश, करंट लगने से मौत होने की आशंका





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें