बाढ़ प्रभावित असम की मदद के लिए आगे आए बंगाल के CM, 10 करोड़ की मदद की घोषणा, जानें अन्य राज्यों से क्या मिला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दिसपुर: असम में आई बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। कई लोगों ने जान गंवाई है और लाखों लोग प्रभावित हैं। बाढ़ की वजह से कई लोग बेघर हो गए हैं और शरणार्थी शिविरों में शरण लिए हुए हैं। ऐसे में असम की मदद के लिए हर तरफ से लोग सामने आ रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के सीएम ने मदद की घोषणा की

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित राज्य असम को मुख्यमंत्री राहत फंड से 10 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। असम में बाढ़ की मौजूदा स्थिति को “भयानक” बताते हुए उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल भी पड़ोसी राज्य के साथ खड़ा है।

छत्तीसगढ़ के सीएम भी कर चुके हैं मदद की घोषणा 

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय भी असम की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। वह भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपए देने का ऐलान कर चुके हैं। असम में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों में मदद के लिए यह राशि दी जाएगी।

सीएम विष्णु देव साय ने 9 अगस्त को एक्स पर पोस्ट कर बताया था, “असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर चर्चा की। इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ की जनता असम के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी संवेदना और एकजुटता के साथ खड़ी है। राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से ₹5 करोड़ की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। मां कामाख्या से प्रार्थना है कि बाढ़ प्रभावित सभी परिवारों की रक्षा करें और असम में शीघ्र सुख-शांति एवं सामान्य स्थिति बहाल हो।”

 

कॉपी अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें