झारखंड परीक्षा घोटाले के मास्टरमाइंड अभय तिवारी को लेकर बड़ा खुलासा, 13 साल में पास की 12 प्रतियोगी परीक्षाएं, पत्नी और भाई भी कर रहे नौकरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। राजधानी रांची के कचहरी रोड स्थित ‘जंतर-मंतर’ (जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम) में हजारों छात्र पिछले करीब 10 दिनों से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठे हैं। वहीं, दूसरी ओर अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने इस मामले में शिकंजा कसते हुए जांच तेज कर दी है। इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ी और चौंकाने वाली चर्चा अभय तिवारी को लेकर हो रही है, जिसे सीआईडी ने इस बहुचर्चित घोटाले का मुख्य मास्टरमाइंड बताया है।

परीक्षाओं में अभय तिवारी की भूमिका?

सीआईडी के अनुसार, अभय तिवारी ने 13 साल में 12 प्रतियोगी परीक्षाएं पास की थीं। इनमें पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा, भारतीय नौसेना की भर्ती परीक्षा, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), आईआरबी कांस्टेबल, सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL), जेएसएससी पीजीटी, सीजीएल और जेपीएससी की एसीएफ, एफआरओ, एफएसओ और संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षाएं शामिल हैं। एजेंसी अब यह जांच कर रही है कि इन परीक्षाओं में उसकी भूमिका क्या रही है?

झारखंड सरकार में भाई और पत्नी की नौकरी

सीआईडी ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें जो अभय तिवारी नाम का जो शख्स है, यही असली मास्टरमाइंड है।  उसका भाई और उसकी पत्नी भी झारखंड सरकार में नौकरी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अभय तिवारी पूर्व में टीडीपीएल कंपनी में प्रबंधक का काम संभालता था। वर्तमान में वो गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर कार्यरत था।

अभय तिवारी के भाई का जेएसएससी सीजीएल के जरिए झारखंड सरकार में नौकरी मिली है। अभय तिवारी ने अपने भाई को सेट करने के बाद जेएसएससी सीजीएल के जरिए अपनी पत्नी को भी झारखंड सरकार में फिट करा दिया। जब जेएसएससी ने परीक्षा लेने के लिए एजेंसी हेतु टेंडर निकाला था, उसमें जिस टीडीपीएल कंपनी का ये मैनेजर था। उस कंपनी ने भी टेंडर डाला था।

जांच एजेंसी को यह संदेह है कि अभय तिवारी पूरे कथित परीक्षा घोटाले का प्रमुख सूत्रधार हो सकता है। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने कथित तौर पर परीक्षा में अनियमितताओं के जरिए न सिर्फ खुद सरकारी नौकरी हासिल की, बल्कि अपने भाई और पत्नी को भी सरकारी नौकरी दिलाने में भूमिका निभाई है।

(रिपोर्ट- मुकेश कुमार)

ये भी पढ़ें-

सुनेत्रा पवार को ‘गूंगी गुड़िया’ कहने पर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, एनसीपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

एयर इंडिया की फ्लाइट में जबरदस्त एयर टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके; चोट लगने से कई यात्री घायल





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें