ODI World Cup 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, क्वालीफायर की तारीखें आई सामने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

वनडे विश्व कप अगले साल खेला जाएगा, लेकिन आईसीसी लगातार इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। अब खबर है कि वनडे विश्व कप में कौन कौन सी टीमें खेलेंगी, इसके लिए जो क्वालीफायर खेला जाएगा, उसकी तारीखें सामने आ चुकी हैं। आईसीसी ने तय है कि फरवरी से लेकर मार्च तक इसके मैच खेले जाएंगे। आईसीसी पहले ही इसके फॉर्मेट का ऐलान कर चुका है। जो काफी रोचक है। हालांकि क्वालीफायर मैच कहां होंगे, इसको लेकर अभी निर्णय नहीं लिया जा सका है। 

अगले साल 22 फरवरी से लेकर 23 मार्च तक होंगे वनडे विश्व कप 2027 के क्वालीफायर मैच

अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों जोरों पर हैं। पता चला है कि इसके लिए क्वालीफायर मैच 22 फरवरी से लेकर 23 मार्च तक यानी करीब एक महीने तक खेले जाएंगे। इसके बाद पता चल जाएगा कि वो टीमें कौन सी होंगी, जो विश्व कप में अपनी हिस्सेदारी करेंगी। वैसे तो अभी विश्व कप की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि ये टूर्नामेंट चार अक्टूबर से लेकर 11 नवंबर तक खेला जाएगा। इस बार का विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। यहां के कुल 12 स्टेडियम में मैच होंगे। 

क्वालीफिकेशन के लिए क्या होगा फॉर्मेट

जहां तक क्वालीफिकेशन के लिए जो फॉर्मेट होगा, उसकी बात की जाए तो इसमें कुल मिलाकर 10 टीमें हिस्सा लेंगी। जो भी टीमें इसे जीतेंगी, वो सीधे 14 देशों के बीच होने वाले वनडे विश्व कप खेलने के लिए एंट्री कर जाएंगी। यहां दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर जो टीमें रहेंगी, उनके बीच सबसे पहले सुपर सीरीज खेली जाएगी। यहां जो टीम टॉप पर रहेगी, वो 12 टीमों का हिस्सा होगी और विश्व कप में आगे जाएगी। हालांकि सुपर सीरीज भी विश्व कप का ही एक भाग होगी। 

30 सितंबर 2026 है आईसीसी रैंकिंग की कटऑफ डेट

अब सवाल ये है कि 10 टीमों का क्वालीफायर कौन कौन खेलेगा। आईसीसी ने तय किया है कि आईसीसी वनडे रैंकिंग में जो टीमें 30 सितंबर 2026 तक टॉप 8 में रहेंगी, वो तो सीधे क्वालीफाई कर जाएंगी। नीचे की जो दो टीमें होंगी, उन्हें क्वालीफायर खेलना होगा। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीमें मेजबान होने के नाते पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। यानी रैंकिंग में नीचे की दो टीमें, क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 की अंक तालिका में जो टॉप 4 टीमें होंगी वो और वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ की चार टीमें, यानी कुल मिलाकर 10 

टीमें यहां खेलती हुई नजर आएंगी। 

क्वालीफायर प्लेऑफ में कौन कौन सी टीमें खेलेंगी

इस बीच ये भी जान लीजिए कि क्वालीफायर प्लेऑफ में कौन कौन सी और कितनी टीमें होंगी। तो आपको बता दें कि यहां आठ टीमें आपस में​ भिड़ती हुई नजर आएंगी। क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में जो नीचे की चार टीमें हैं, यानी अंक तालिका में नंबर 5 से लेकर आठ तक की टीमें और चैलेंजर्स लीग की चार टीमें इसका हिस्सा होंगी। इन आठ में से चार टीमें विश्व कप क्वालीफायर में जाएंगी। 

यह भी पढ़ें 

आईसीसी रैंकिंग में बाबर आजम को मिला फायदा, फिर भी टॉप 10 से रह गए दूर

अजीत अगरकर के नाम है अनोखा टेस्ट रिकॉर्ड, लगातार 5 बार शून्य पर हुए थे आउट

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें