गुजरात के मांजलपुर उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, 30 हजार से अधिक वोटों से जीते सतीश पटेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ  चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार सतेंद्रभाई पटेल (सतीश पटेल)ने 30630 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार भीखा रबारी को 24851 वोट मिले हैं। 30 जुलाई को हुए मतदान के बाद आज 20 राउंड की मतगणना में बीजेपी ने निर्णायक बढ़त बनाए रखी और जीत हासिल की। बीजेपी उम्मीदवार सतीश पटेल को 55481 वोट मिले हैं।






उम्मीदवार का नाम  पार्टी  प्राप्त कुल वोट
सतीश पटेल  बीजेपी  55481 
भीखा रबारी  कांग्रेस  24851

शानदार जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए सतीश पटेल ने अपनी इस सफलता का श्रेय मांजलपुर की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा, “मांजलपुर की जनता ने जिस प्रकार स्वर्गीय योगेश काका पर अपना भरोसा जताया था, वैसा ही अभूतपूर्व आशीर्वाद मुझे भी दिया है। यह जीत पूरी तरह से जनता की जीत है।”

उन्होंने आगे आश्वासन दिया कि वे जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। क्षेत्र का विकास, बेहतर सड़कें, पेयजल आपूर्ति और अन्य बुनियादी जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

खबर अपडेट हो रही है…



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें