सरहज से मिलने 1000 किमी दूर से पहुंचा जीजा, संदूक में छिपा मिला, पत्नी के पहुंचने पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक अजीब मामला सामने आया है। यहां आधी रात रिश्ते में सरहज से मिलने पहुंचे एक व्यक्ति को परिवार वालों ने संदूक के अंदर छिपा हुआ पकड़ लिया। घर के लोगों को फुसफुसाहट की आवाज से शक हुआ, जिसके बाद कमरे की तलाशी ली गई। संदूक खुला तो उसके अंदर प्रेमी जीजा मिला। परिजनों ने आरोपी जीजा को संदूक से बाहर निकालकर उसकी पिटाई करने के साथ उसकी पत्नी को भी मौके पर बुला लिया। मामला उरई मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर कालपी कोतवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बिजुआपुर निवासी 45 साल के गोविंद निषाद 11 अगस्त की रात अहमदाबाद से करीब एक हजार किलोमीटर का सफर तय कर जालौन पहुंचा था। रात करीब 11 बजे वह अपनी ससुराल पहुंचा और कथित तौर पर चुपचाप अपनी सरहज सावित्री के कमरे में चला गया।

सरहज के पति की हो चुकी है मौत

जालौन में सामने आए इस मामले में परिवार वालों को जब देर रात कमरे से धीमी आवाज में बातचीत सुनाई दी तो उनको संदेह हुआ जिसके बाद उन्होंने दरवाजा खुलवाकर कमरे की तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान जब संदूक खोला गया तो उसमें गोविंद छिपा मिला। इसके बाद परिजनों ने उसे बाहर निकाला और मारपीट की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गोविंद की शादी करीब 23 साल पहले हुई थी और उसकी तीन बेटियां हैं। वहीं सावित्री की शादी करीब 21 साल पहले गोविंद के साले रामकेश से हुई थी। रामकेश की करीब चार साल पहले सांप के काटने से मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद से गोविंद और सावित्री के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। परिजनों के मुताबिक गोविंद लंबे समय से सावित्री के संपर्क में था।  अहमदाबाद से जालौन पहुंचकर सावित्री को फोन किया और रात में मिलने आने की बात कही। इसके बाद वह रात करीब 11 बजे ससुराल पहुंचा। आरोप है कि सावित्री ने दरवाजा खोलकर उसे कमरे के अंदर बुला लिया। इस दौरान गोविंद कथित तौर पर दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कहता रहा।

पुलिस में नहीं दर्ज कराई गई अभी तक शिकायत

इस मामले को लेकर कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी वायरल वीडियो के जरिए मिली है। फिलहाल थाने में किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस को लिखित शिकायत का इंतजार है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

(रिपोर्ट – वरुण द्विवेदी)

ये भी पढ़ें

खुद को IAS बताकर महिला डॉक्टर को प्रेमजाल में फंसाया, 3 लाख रुपये ठग लिया; वाराणसी से फर्जी SDM गिरफ्तार

ये चोर कुछ और ही हैं! घर में कुछ नहीं मिला तो कर दिया कांड, बाथरूम-किचन की 25 टोंटियां उखाड़ लीं



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें