गोपालगंज: पत्नी की संदिग्ध मौत के अगले दिन पति का पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बिहार के गोपालगंज जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के महज 24 घंटे बाद ही उसके पति का शव गांव के एक पेड़ से लटका मिला। दो दिनों के भीतर हुई इन दो मौतों से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पत्नी की मौत के अगले दिन मिला पति का शव


गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में एक के बाद एक हुई दो घटनाओं ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पहले एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। मृतका की पहचान प्रियंका देवी उर्फ नेहा के रूप में हुई है। मायके वालों ने महिला की मौत को लेकर उसके पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि प्रियंका देवी की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। उसका एक बेटा और एक बेटी हैं।

महिला की मौत के बाद उसका पति घर से फरार बताया जा रहा था। इसी बीच अगले दिन मांझा थाना क्षेत्र के चंदन टोला बगीचा में एक आम के पेड़ से उसके पति का शव लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान सुजीत प्रसाद, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी भटवलिया, थाना मांझा के रूप में हुई है। पेड़ से शव लटका मिलने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सुजीत की मौत कैसे हुई? क्या पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद लगे आरोप और पुलिस कार्रवाई के डर से उसने यह कदम उठाया? या फिर उसकी मौत के पीछे कोई और वजह है? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि महिला की मौत और उसके पति की मौत के बीच क्या कोई सीधा संबंध है।

(रिपोर्ट – Ayaz Ahmad)

ये भी पढ़ें:

सीएम सम्राट चौधरी ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, कंधे पर रखा हाथ तो सीएम ने जोड़ लिए हाथ





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें