सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया एडवांस ऑप्टिकल फाइबर-बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन, 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

मध्य प्रदेश के धार जिले में आज (20 अगस्त को) एडवांस ऑप्टिकल फाइबर-बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया गया है। बताया जा रहा है कि इससे 30 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे धार जिले के पीथमपुर में प्रगति की नई शुरुआत हुई है। जान लें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने धार के पीथमपुर में एडवांस ऑप्टिकल फाइबर (कोर्सिस) और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग (वोल्टर्स) प्लांट्स का उद्घाटन किया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जताई है।

धार में स्थापित की गईं आधुनिक इंडस्ट्रीज

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि रोजगारपरक उद्योग की दो नई इंडस्ट्रीज का शुभारंभ किया है। भविष्य में 30 हजार से ज्यादा लोगों को यहां रोजगार मिलेगा। यहां आधुनिक इंडस्ट्रीज स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि ये डिजिटल फाइबर और लिथियम बैटरी बनाने वाली देश की तीसरी सबसे बड़ी यूनिट है। हमारे राज्य की समृद्धि के लिए, देश के आर्थिक विकास के लिए यहां जर्मन टेक्नोलॉजी पर आधारित उद्योग लगाया गया है।

सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा धार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह राज्य और युवाओं को नए दौर में पहुंचाएगा। बीते एक माह में मैं लगातार दूसरी बार यहां आया हूं। पिछली बार भी हमने कई उद्योगों का लोकार्पण किया था। पिछले समय जो हमने एमओयू किए, वो धरातल पर उतर रहे हैं। औद्योगिक दृष्टि से हमारा धार सबसे ज्यादा आर्थिक समृद्ध जिला है। यह जिला कभी अपने पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था। आज यही जनजातीय बहुल धार और पीथमपुर सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाले क्षेत्र हैं।

एमपी की जनता के नाम सीएम डॉ. मोहन यादव का संदेश

इससे पहले, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने एमपी की जनता के नाम संदेश जारी किया था। अपने मैसेज में डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के डेवलपमेंट, इकोनॉमी, जन-सहयोग और इन्वेस्टमेंट समेत कई तथ्यों का जिक्र किया। डॉ. मोहन यादव ने इस दौरान आम जनता के साथ-साथ किसानों की भी बात की थी। उन्होंने मध्य प्रदेश में बारिश की रफ्तार बढ़ने पर भी प्रसन्नता जताई थी। इसके साथ ही, सीएम मोहन यादव ने एमपी के विकास के लिए आपसी सहयोग पर जोर दिया।



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें