साधु के वेष में संसद में प्रदर्शन पप्पू यादव पर पड़ा भारी, शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं BJP सांसद बांसुरी स्वराज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

संसद में साधु के वेश में पहुंचकर चंदा चोरी का नाटक करना सांसद पप्पू यादव को महंगा पड़ा गया है। दरअसल, BJP ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नई दिल्ली में पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने DCP ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा, वाराणसी में भी पप्पू यादव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस FIR में राहुल गांधी और फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का भी नाम है।

पप्पू यादव ने सनातन संस्कृति का उड़ाया उपहास- बांसुरी

बांसुरी स्वराज ने कहा कि पप्पू यादव ने सनातन संस्कृति का उपहास उड़ाया है। बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद को भी पप्पू यादव के नाटक में साथ देने पर सवाल खड़े किए और कहा कि इन लोगों ने सनातन का अपमान किया है।

वाराणसी में पप्पू यादव के खिलाफ FIR दर्ज

इधर देशभर के साधु-संत संसद परिसर में शुक्रवार को हुए पप्पू यादव के ड्रामे से नाराज हैं। वाराणसी में पप्पू यादव  के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। संतों की तहरीर पर ये मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली थाने में केस रजिस्टर हुआ है। संतों ने धार्मिक भावना आहत किए जाने के आरोप में FIR दर्ज कराई है। दिल्ली के जहांगीरपुरी में भी पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

नागपुर-रांची में पप्पू यादव के खिलाफ किया प्रदर्शन

महाराष्ट्र के नागपुर में भी सांसद पप्पू यादव के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव और लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी का पोस्टर जलाया गया है। वहीं, सनातनी परंपरा के अपमान के विरोध में राजधानी रांची के अल्बर्ट एका चौक पर विश्व हिंदू परिषद के तरफ से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन किया गया और पुरजोर तरीके से नारेबाजी की गई।

VHP ने पप्पू यादव के प्रदर्शन को बताया अशोभनीय

मौके पर मौजूद विश्व हिंदू परिषद के नेताओं का कहना है कि जिस तरह से सदन के अंदर सनातनी हिंदू रीति पर सांसद पप्पू यादव की तरफ से अभद्रता की गई है। यह अशोभनीय और निंदनीय है। इस घटना से हिंदू समाज के प्रति प्रहार किए जाने का काम किया गया है।

ये भी पढ़ें- संसद के बाहर विपक्ष का अजीब प्रदर्शन, साधु के भेष में पप्पू यादव ने बटोरा चंदा, राहुल गांधी ने चढ़ाया चढ़ावा; देखें VIDEO



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें