उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने के लिए आज़माए ये बेहतरीन उपाय, डर्मेटोलॉजिस्ट ने दी सलाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


एजिंग होना एक नेचुरल प्रक्रिया है जिसे कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। हालांकि, सही स्किन केयर और हेल्दी लाइफस्टाइल की मदद से काफी हद तक बढ़ती उम्र के असर को धीमा किया जा सकता है। अगर आप भी बढ़ती उम्र में त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो एमडी-डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आंचल पंथ ने कुछ ऐसे आसान टिप्स बताए हैं, जिन्हें नियमित रूप से फॉलो आप एजिंग की प्रक्रिया को स्लो कर सकते हैं।

स्लो एजिंग के लिए इन टिप्स को करें फॉलो:

  • डाइट में शामिल करें प्रोटीन: अपनी डाइट में प्रोटीन भरपूर मात्रा में शामिल करें। प्रोटीन मांसपेशियों को बनाए रखने और टिश्यू की मरम्मत के लिए ज़रूरी अमीनो एसिड देता है। किसी एक सुपरफूड पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, इसे सब्ज़ियों, फलों, साबुत अनाज, हेल्दी फैट और पर्याप्त पानी के साथ लें।

  • स्ट्रेंथ ट्रेनिंग है ज़रूरी: उम्र बढ़ने के साथ मसल्स लॉस होने लगता है। ऐसे में नियमित रेजिस्टेंस ट्रेनिंग मांसपेशियों की ताकत, हड्डियों की सेहत, चलने-फिरने की क्षमता और मेटाबोलिक सेहत को बनाए रखने में मदद करती है। ये सभी स्वस्थ तरीके से उम्र बढ़ने के लिए ज़रूरी हैं।

  • 7-8 घंटे की अच्छी नींद: लंबे समय तक नींद की कमी का संबंध खराब मेटाबोलिक, कार्डियोवैस्कुलर और दिमागी सेहत से जुड़ा है और यह त्वचा की रिकवरी को भी प्रभावित कर सकता है। नींद कम लेने से कोलेजन कम बनता जिससे त्वचा की चमक फीकी पड़ने लगती है चहरे पर झुर्रियां और काले घेरे आने लगते यहीं।

  • धूप से करें अपना बचाव: UV किरणों के संपर्क में आना त्वचा के समय से पहले बूढ़े होने के सबसे मुख्य वजहों में से एक है। इसलिए रोज़ाना ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। साथ ही धूप में बाहर निकलने से बचें। अगर निकलना पड़े तो सनस्क्रीन की एक्स्ट्रा लेयर लगाएं और आंखों में चश्मा और सिर पर हैट लगाकर निकलने।

  • मॉइस्चराइज़र और रेटिनॉइड का इस्तेमाल: मॉइस्चराइज़र स्किन की बाहरी परत को मजबूत कर नमी को लॉक करता है। वहीं , रेटिनॉइड्स फाइन लाइन्स, पिगमेंटेशन को ठीक करने में बेहद मददगार है। रेटिनॉइड का इस्तेमाल हमेशा रात के समय करें, क्योंकि यह धूप के संपर्क में आने पर त्वचा को संवेदनशील बना सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें