इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सिर्फ तीन दिनों के अंदर ही खत्म हो गया जो हेडिंग्ले के स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को मेजबान इंग्लैंड की टीम एक पारी और 103 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। अब दोनों टीमों के बीच में इस मैच का दूसरा मुकाबला 27 अगस्त से ऐतिहासिक लॉर्ड्स के स्टेडियम में खेला जाएगा जिसमें इंग्लैंड की नजरें इसे जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर रहने वाली हैं। वहीं पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले से पहले जो एक अच्छी खबर आई है वह यह कि उनके कप्तान बाबर आजम लॉर्ड्स टेस्ट मैच खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आगाज भारतीय समयानुसार 27 अगस्त को दोपहर 3:30 से होगा जिसमें इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
कब-कहां और कैसे देखें लॉर्ड्स टेस्ट का सीधा प्रसारण
लॉर्ड्स के स्टेडियम में खेले जाने वाले इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आगाज 27 अगस्त से भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 से होगा जिसमें टॉस आधे घंटे पहले तीन बजे होगा। इस मैच का भारत में सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सोन टेन-5 चैनल पर किया जाएगा। वहीं मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो वह सोनी लिव चैनल पर की जाएगी जहां फैंस आसान से मोबाइल पर लॉगिन कर मुकाबले को देख सकते हैं, इसके अलावा वेब ब्राउजर पर सोनी लिव की बेवसाइट खोलकर उसपर लॉगिन कर मुकाबले को देख सकते हैं।
पाकिस्तान ने लॉर्ड्स में जीते हैं पिछले 2 टेस्ट
पाकिस्तान की टीम ने लॉर्ड्स में पिछले जो दो टेस्ट साल 2016 और 2018 में खेला था उसको जीतने में कामयाब रहे हैं, जिसमें अब वह इस स्टेडियम में अपना अगला मुकाबला खेलेंगे। पाकिस्तानी टीम ने लॉर्ड्स में अब तक 15 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसमें से वह 5 को जहां जीतने में कामयाब रहे हैं तो वहीं चार मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें एक हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शामिल है। वहीं इंग्लैंड का लॉर्ड्स के स्टेडियम में रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें उन्होंने यहां पर 147 मुकाबले खेले हैं और 61 को जीतने में कामयाब रहे हैं, जबकि 35 में उनको हार का सामना करना है और 51 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
ये भी पढ़ें
जसप्रीत बुमराह का सिंहासन हाथ से निकला, 36 साल के खिलाड़ी ने पहली बार कर लिया कब्जा
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान, 45 मुकाबलों में झटके सिर्फ 33 विकेट








