मुंबई के मलाड में स्थित Blinkit के गोदाम पर FDA की कार्रवाई, फूड लाइसेंस निलंबित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई के मालाड स्थित ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड (Blink Commerce Pvt. Ltd.) के गोदाम पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कार्रवाई करते हुए कंपनी का फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

FDA अधिकारियों ने 7 अगस्त 2026 को गोदाम का निरीक्षण किया था। इस दौरान गोदाम में बेहद अस्वच्छ परिस्थितियां, बड़ी संख्या में कॉकरोच का प्रकोप, जमीन और जंग लगे रैक पर खाद्य पदार्थों का भंडारण, कोल्ड स्टोरेज की अपर्याप्त सफाई और एक्सपायर्ड व छेड़छाड़ किए गए पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का स्टॉक मिला।

जांच में FIFO/FEFO प्रणाली का पालन नहीं करने, कीट एवं चूहों से बचाव के प्रभावी इंतजाम नहीं होने, कचरा प्रबंधन और साफ-सफाई में खामियां भी सामने आईं। सब्जियों और फलों के स्टॉक में कॉकरोच मिलने से खाद्य पदार्थों के दूषित होने का गंभीर खतरा पाया गया। इसके बाद लाइसेंस क्रमांक- 11524010000119 को 27 जुलाई 2026 से अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया। इस दौरान खाद्य कारोबार जारी रखने पर रोक है।

बता दें कि महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने 7 से 9 अगस्त के बीच राज्यभर में मिलावटी, घटिया और नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ा विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान करोड़ों रुपये का अवैध स्टॉक जब्त किया गया और कई बड़ी कंपनियों व प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई की गई। वहीं, FDA ने IIT बॉम्बे में बिना लाइसेंस चल रही 2 कैंटीनों को बंद कराया।

महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई

  • बीड जिले में खाद्य तेल के उत्पादन और री-पैकिंग करने वाली 5 इकाइयों पर FDA ने बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान पुराने इस्तेमाल किए गए टिन में तेल भरना, लेबलिंग में गड़बड़ी और भारी अस्वच्छता जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। अकेले ‘स्वागत ऑयल इंडस्ट्रीज’ से 1.05 करोड़ रुपये का तेल मिलने सहित कुल 1,19,187.5 किलो खाद्य तेल (कीमत करीब 1.94 करोड़ रुपये) जब्त किया गया और सभी 5 प्रतिष्ठानों के FSSAI लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए।
  • बुलढाणा के ARD Cinemall स्थित रिलायंस रिटेल स्टोर में ‘लक्ष्मी नारायण’ ब्रांड की काजू कतली में फफूंदी और जिंदा कीड़े मिलने की उपभोक्ता शिकायत पर FDA ने तुरंत संज्ञान लिया। शिकायत वाले बैच का स्टॉक मौके पर नहीं मिलने पर, प्रशासन ने उसी उत्पाद के दूसरे बैच के 54 डिब्बे यानी कुल 11.340 किलो काजू कतली (कीमत 10,238 रुपये) को जब्त कर नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
  • जलगांव की अनिता इंडस्ट्रीज पर FDA द्वारा की गई औचक कार्रवाई के दौरान ‘Oxyca’ ब्रांड का भारी मात्रा में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर पकड़ा गया। जांच में मानकों और सुरक्षा नियमों की पड़ताल करते हुए कुल 87,320 लीटर पैकेज्ड पानी का स्टॉक जब्त किया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 8.73 लाख रुपये है।
  • नागपुर जिले में दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। ‘अजित डिलाइट प्राइवेट लिमिटेड’ में रस्क (Rusk) के लेबल पर आर्टिफिशियल स्वीटनर (INS 9.1) के इस्तेमाल का उल्लेख तो था लेकिन जरूरी चेतावनियां नहीं थीं, जिसके चलते 14.13 लाख रुपये मूल्य का 9,827 किलो रस्क जब्त किया गया। इसके अलावा, प्रतिबंधित ‘चीज एनालॉग’ के खिलाफ चलाए गए अभियान में चंद्रा डेयरी और शिवम डेयरी से कुल 13,866 किलो स्टॉक (कीमत 12.16 लाख रुपये) जब्त कर नष्ट किया गया।
  • कोल्हापुर के ‘वरद जैगरी’ गुड़ निर्माण केंद्र पर FDA की टीम ने औचक निरीक्षण किया जहां गुड़ बनाने की प्रक्रिया में भारी अस्वच्छता और मिलावट की आशंका पाई गई। मौके से 450 किलो गुड़ और 500 किलो सफेद क्रिस्टल शुगर यानी कुल 950 किलो संदिग्ध स्टॉक जब्त किया गया, जिसकी कुल कीमत 42,750 रुपये आंकी गई है।
  • पालघर, ठाणे और नवी मुंबई क्षेत्र में डेयरियों व खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई। इस दौरान उल्हासनगर के दो प्रतिष्ठानों से 163 किलो और वसई पूर्व स्थित एक डेयरी से 153 किलो लो-फैट पनीर जब्त किया गया। जांच में यह पनीर मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया और अस्वच्छता व निर्धारित तापमान पर स्टोरेज न करने जैसी गंभीर खामियां उजागर हुईं।
  • नांदगांव क्षेत्र में एक खाद्य प्रतिष्ठान की जांच के दौरान गाय के दूध को बेहद अस्वच्छ और दूषित परिस्थितियों में संग्रहित पाया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन और दूध के असुरक्षित होने के पुख्ता संदेह पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 196 किलो/लीटर दूध (कीमत 7,840 रुपये) को जब्त कर लिया।

ये भी पढ़ें-

बेटे के गायब होने पर पहले पति ने दूसरे पति पर किया चाकू से हमला, VIP मूवमेंट की उड़ी अफवाह; CCTV में कैद हुई खूनी घटना

आकाश आनंद ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को कहा ‘अंकल’, बोले- मैं 30 साल का लड़का, भाई कैसे कहूं?





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें