नई दिल्लीः दिल्ली समेत कई के कई राज्यों में एक ओर जहां मानसूनी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, असम, गुजरात और ओडिशा समेत कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं और लोग सुरक्षित जगह पर शरण लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार, 6 अगस्त को भी भारत के बड़े हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के उत्तरी, पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
देश के इन हिस्सों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में तेज बारिश होगी, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी काफी व्यापक बारिश होने की उम्मीद है। 6 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड में तेज बारिश होने की उम्मीद है। 6 अगस्त को बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।
खबर अपडेट हो रही है…









