सोशल मीडिया की गलियों में हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और जो वीडियो सबसे हटके होता है या फिर लोगों ने पहली बार देखा होता है, उसके वायरल होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे वायरल वीडियो खूब देखे होंगे और कई वीडियो तो ऐसे रहे होंगे जिन्हें आपने लोगों को शेयर भी किया ही होगा। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आपको मैनेजर और कर्मचारी के बीच एक अलग किस्म की लुका-छुपी देखे को मिलेगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या है और उसे देखने के बाद लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी है।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो एक ऑफिस का है। अब वहां अपने क्यूबिकल में बैठा हुआ एक कर्मचारी ऑफिस के लैपटॉप में काम करने की जगह गेम खेल रहा है। वहीं उसका मैनेजर उसके पास खड़ा है। उसे उस पर शक होता है तो वो उसका लैपटॉप देखने आता है मगर उसके आते ही वो कर्मचारी गेम को छिपा लेता है और दिखाता है कि वो काम कर रहा है। उसका मैनेजर उसे कई बार देखने के लिए आता है और हर बार वो कर्मचारी ऐसा ही करता है। अब वीडियो को देखकर तो ऐसा लगता है कि यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो है मगर मजेदार है जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KOD_Jnr नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में ‘Professional hide & seek’ लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को दखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- क्या ये स्कैम कॉल सेंटर है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई हर बार पकड़ा गया था। तीसरे यूजर ने लिखा- वो इस काम में माहिर है। चौथे यूजर ने लिखा- ये आदमी तेज है। एक और यूजर ने लिखा- ये गेम नहीं खेल रहा है, ये फेक पोस्ट है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये तो जुगाड़ों का भी जुगाड़ निकला, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट









