सफेद प्लास्टिक की कुर्सी हो गई है पीली, तो इन घरेलू उपाय अपनाकर करें क्लीन, नई सी चमकेंगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

प्लास्टिक की सफेद कुर्सियां घर और गार्डन की शोभा बढ़ाती हैं, लेकिन धूप, धूल-मिट्टी और लंबे समय तक इस्तेमाल के कारण धीरे-धीरे इनका रंग पीला और मटमैला पड़ने लगता है। कई बार सामान्य डिटर्जेंट से भी यह पीलापन साफ नहीं होता। अगर आपकी भी सफेद प्लास्टिक की कुर्सियां पुरानी और पीली दिखने लगी हैं, तो उन्हें फेंकने या नया खरीदने की जरूरत नहीं है। आप घर में मौजूद कुछ आसान चीजों का इस्तेमाल करके अपनी कुर्सियों को फिर से नए जैसी बना सकते हैं। यहां जान लें कुर्शियों को साफ करने का आसान घरेलू तरीका। 

1. बेकिंग सोडा और नींबू का कमाल

कुर्सी का पीलापन हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा एक बेहतरीन नेचुरल क्लीनर है जो जिद्दी दागों को आसानी से हटाता है। इसके लिए 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा में आधा नींबू का रस निचोड़कर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को कुर्सी के पीले हिस्सों पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद स्क्रबर या पुराने टूथब्रश की मदद से हल्के हाथ से रगड़ें। फिर साफ पानी से धो लें। इससे पीलापन आसानी से निकल जाएगा। 

2. सिरका और डिशवॉश लिक्विड
सफेद सिरका गंदगी और पीलेपन को हटाने में बहुत मददगार होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक बाल्टी हल्के गुनगुने पानी में एक कप सफेद सिरका और दो चम्मच लिक्विड डिशवॉशर मिलाएं। इस घोल में स्पंज डुबोकर पूरी कुर्सी को अच्छे से साफ करें। 10 मिनट छोड़ने के बाद पानी से धो लें।

3. हाइड्रोजन पेरोक्साइड 
अगर पीलापन बहुत ज्यादा है, तो यह उपाय सबसे ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। एक कॉटन या कपड़े को हाइड्रोजन पेरोक्साइड में भिगोएं और कुर्सी के पीले हिस्से पर रगड़ें। आप चाहें तो इसे पानी में मिलाकर स्प्रे भी कर सकते हैं। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गीले कपड़े से पोंछ लें।

4. टूथपेस्ट का इस्तेमाल
सफेद टूथपेस्ट सिर्फ दांत ही नहीं, बल्कि प्लास्टिक का पीलापन दूर करने में भी असरदार है। इसके लिए इसे कुर्सी के पीले हिस्से पर लगाएं और स्क्रबर से 5 मिनट तक घिसें। इसके बाद गुनगुने पानी से धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें।



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें