मधेपुर में अवैध बालू लोडिंग रोकने गई पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बिहार के मधुबनी ज़िले में स्थित मधेपुर थाना क्षेत्र के पौनी ढलान भुतही बलान नदी के पास अवैध मिट्टी खनन और लोडिंग रोकने गई पुलिस को ट्रैक्टर और जेसीबी से रौंदने का प्रयास किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि पुलिस की टीम ने दोनों आरोपी चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर कुदाल, मिटटी सहित अन्य सामग्री को जब्त किया है और चार लोगों के खिलाफ नामजद कार्रवाई का निर्देश दिया है।

पुलिस को देखकर भाग गए कुछ लोग

मिली जानकारी के अनुसार, मधेपुर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार और पुलिस टीम पर अवैध मिट्टी लोड कर रहे ट्रैक्टर और जेसीबी चालक ने पुलिस को रौंदने का प्रयास किया। इस घटना में थानाध्यक्ष सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने पौनी ढलान के पास कुछ लोगों को ट्रैक्टर से मिट्टी काटते हुए देखा गया। लेकिन रोकने के बाद जब उन लोगों ने पुलिस को अपनी तरफ आते देखा तो मिट्टी लोड कर रहे तीन-चार युवक भाग गए।

ट्रैक्टर चालक ने कुचलने की कोशिश की

योगेंद्र कुमार ने कहा कि ट्रैक्टर और जेसीबी चालक भी भागने लगे लेकिन जब पुलिस उन्हें रोकने लगी तो वे दोनों पुलिस पर ट्रैक्टर और जेसीबी चढाने लगेा और थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से रौंदने का प्रयास किया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने अपना बचाव करने की कोशिश की लेकिन ट्रैक्टर का चक्का उनके पैर पर चढ़ गया। वहीं, ट्रैक्टर की ठोकर से दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हालाकिं, पुलिस टीम के सहयोग से ट्रैक्टर चालक को पकड़ा गया। 

आरोपियों को पकड़ा गया

पकड़े गए चालक की पहचान मधेपुर थाना क्षेत्र के तरडीहा निवासी महमूद आलम के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर का मालिक भी है। SSP ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चार नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। उन्होंने आगे कहा मिट्टी खनन पर रोक है इसके बावजूद अवैध मिट्टी खनन की जा रही है। ऐसे में खनन पदाधिकारी को भी मामले से अवगत कराया गया है।

मधुबनी से राघव मिश्रा की रिपोर्ट 

ये भी पढ़ें:

‘अहंकार के खिलाफ जनता ने वोट दिया’, बांकीपुर में मिली जीत के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें