गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में वारदात, सुपरवाइजर को कैंची से गोदकर मार डाला, आरोपी हुआ फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी स्थित ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक फैक्ट्री के अंदर काम करने वाले कारीगर की उसके ही सहकर्मी ने कैंची से हमला करके निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सहकर्मी मौके से फरार हो गया, जिससे पूरी फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना सोमवार दोपहर ट्रॉनिका सिटी की कुनाल एंटरप्राइज फैक्ट्री (I-28/A-1) में हुई। इसमें जान गंवाने वाले व्यक्ति का नाम अनवेश सक्सेना (पिता का नाम रामकिशन सक्सेना) था। वे लोनी बॉर्डर के पुष्पा गार्डन में रहते थे और इस फैक्ट्री के कटिंग डिपार्टमेंट में कपड़े काटने का काम करते थे। सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कटिंग सेक्शन के केबिन में अनवेश अचेत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। केबिन के अंदर अनवेश फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे और उनकी गर्दन पर कैंची से हमले का गहरा निशान था।

फैक्ट्री में काम करने वाले सहकर्मी पर हत्या का आरोप

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों की प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस हत्या का आरोप फैक्ट्री में दर्जी का काम करने वाले सर्वेश दर्जी (पुत्र लल्लू सिंह) पर लगा है। आरोपी सर्वेश एटा जिले के थाना बागवाला क्षेत्र स्थित ग्राम बरौली का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि काम के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद सर्वेश ने अचानक कैंची उठाकर अनवेश की गर्दन पर वार कर दिया। वारदात के तुरंत बाद आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटनास्थल पर मृतक अनवेश का पुत्र प्रिंस, भाई राजेश और अन्य सहकर्मी मौजूद थे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अनवेश को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। हालांकि बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण डॉक्टर्स ने मेडिकल टेस्ट के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। फरार आरोपी सर्वेश दर्जी की तलाश में पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गाजियाबाद से जुबैर अख्तर की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

बदायूं में हाईटेंशन लाइन से टकराया कांवड़ियों का डीजे, करंट लगने से 7 बच्चे झुलसे, एक युवक की मौत

उन्नाव में रसमलाई खाने पर बढ़ा विवाद, लोहे की कैंची से किया हमला

 



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें