38 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, सिर्फ 1 टेस्ट मैच में मिला मौका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

भारत के लिए 4 इंटरनेशनल मैच खेल चुके 38 साल के लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2014 में खेला था, जिसके बाद उन्हें दोबारा भारतीय टीम में शामिल होने का मौका नहीं मिला। आईपीएल (IPL) में वह चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी बड़ी टीमों के लिए खेल चुके हैं। UP T20 लीग के दौरान उन्होंने संन्यास का ऐलान किया।

 25 अगस्त को आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे कर्ण शर्मा

ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक कर्ण शर्मा 25 अगस्त को आखिरी बार अपनी टीम के लिए खेलने मैदान पर उतरेंगे। इसके बाद वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे। अपने इस फैसले को लेकर कर्ण शर्मा ने कहा कि अब मैं संन्यास लेना चाहता हूं। मैं अपने परिवार, बीसीसीआई, रेलवे, यूपीसीए, आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन और इस पूरे सफर में मेरा साथ देने वाले सभी लोगों का बहुत आभारी हूं। मैं इसके बाद, कोचिंग और क्रिकेट से संबंधित अन्य जिम्मेदारियों के लिए उपलब्ध रहूंगा।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कर्ण शर्मा का रिकॉर्ड रहा शानदार

कर्ण शर्मा ने भारत के लिए कुल 4 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें 1 टेस्ट, 2 वनडे और 1 टी20 मुकाबला शामिल है। टेस्ट में 4 और T20I में एक विकेट सहित कुल 5 विकेट उन्होंने अपने नाम किए। भले ही उन्हें देश के लिए ज्यादा खेलने का मौका न मिला हो, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बहुत शानदार रहा। उन्होंने फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 क्रिकेट मिलाकर कुल 551 विकेट अपने नाम किए। कर्ण ने 97 फर्स्ट क्लास मैचों में 270 विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने 123 लिस्ट ए मैचों में 153 विकेट और 191 टी20 मुकाबलों में 168 विकेट हासिल किए।

कर्ण शर्मा ने लगातार तीन सालों में तीन अलग-अलग टीमों के साथ जीती ट्रॉफी

कर्ण शर्मा के आईपीएल करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उन्होंने लगातार तीन सालों में तीन अलग-अलग टीमों के साथ आईपीएल ट्रॉफी जीती। उन्होंने साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद, 2017 में मुंबई इंडियंस और 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहते हुए यह खिताब अपने नाम किया। 2018 में अपनी तीसरी ट्रॉफी जीतते ही वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों की खास सूची में शामिल हो गए जिन्होंने लगातार तीन साल अलग टीमों से खेलते हुए टूर्नामेंट जीता। उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था।

यह भी पढ़ें

सारांश जैन ने 33 साल की उम्र में किया डेब्यू, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में क्या हुआ बदलाव? बांग्लादेश को PCT में हुआ भयंकर नुकसान

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें