भारतीय टीम ने पाकिस्तान को किया चारों खाने चित, हॉकी वर्ल्ड कप मुकाबले को 5-3 से किया अपने नाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ चले आ रहे अपने दबदबे को हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में भी जारी रखते हुए उसे 5-3 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रही है। पूल-डी के इस अहम मैच में भारतीय टीम का दबदबा पहले क्वार्टर से ही देखने को मिला जिसको उन्होंने आखिरी तक बरकरार रखने के साथ टॉप-8 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ मिली पिछले मुकाबले में हार के बाद टीम इंडिया के लिए ये मैच करो या मरो की स्थिति वाला था जिसमें कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में वह पूरी तरह से खरा उतरने में कामयाब रही। भारतीय टीम की तरफ से इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत और अभिषेक ने जहां 2-2 गोल किए तो वहीं एक गोल हार्दिक सिंह करने में कामयाब रहे।

पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने बनाई 2-0 की बढ़त

पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय टीम ने खेल की शुरुआत होने के साथ ही पहले क्वार्टर से ही अपने दबदबे को बनाकर रखा हुए था, जिसमें खेल के चौथे मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल में बदलने के साथ मुकाबले में टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद खेल के 10वें मिनट में अभिषेक ने फील्ड गोल करने के साथ भारतीय टीम को मुकाबले में 2-0 की बढ़त दिला दी। पहले क्वार्टर का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम इस मैच में 2-0 की बढ़त के साथ आगे थी।

दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने वापसी की कोशिश

पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने जहां 2-0 के अंतर की बढ़त के साथ खत्म किया था, तो वहीं दूसरे क्वार्टर की शुरुआत होने के साथ खेल के 20वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल पोस्ट में पहुंचाने के साथ मुकाबले में जहां अपना दूसरा गोल किया तो वहीं भारतीय टीम को 3-0 के अंतर से आगे कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से मुकाबले का पहला गोल 21वें मिनट में शाहिद हन्नान ने किया। 23वें मिनट में भारतीय टीम की तरफ से इस मुकाबले का चौथा गोल अभिषेक ने किया जिसके साथ ही भारतीय टीम 4-1 के अंतर से आगे हो गई। खेल के 24वें मिनट में पाकिस्तान की तरफ से सुफयान खान ने गोल करने के साथ अंतर को 4-2 तक ला दिया। हाफ टाइम का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम मुकाबले में 4-2 के अंतर से आगे थी।

आखिरी दो क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने दबदबे को रखा बरकरार

हाफ टाइम के बाद खेल शुरू होने के साथ ही तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम की तरफ से मैच में पांचवां गोल हार्दिक सिंह ने किया जिनको पेनल्टी शूट मिला जिसके दम पर टीम इंडिया 5-2 के अंतर से मैच में आगे होने के साथ अपनी जीत को पक्का कर चुकी थी। इस क्वार्टर में पाकिस्तान की तरफ से गोल करने की काफी प्रयास किए गए लेकिन वह भारतीय डिफेंस को भेद पाने में कामयाब नहीं हो सके। चौथे क्वार्टर में खेल के 45वें मिनट में शाहिद हन्नान ने मुकाबले में अपना दूसरा गोल करने के साथ अंतर को 5-3 तक ला दिया लेकिन यही आखिरी स्कोर लाइन के साथ मुकाबला खत्म हुआ और भारतीय हॉकी टीम पाकिस्तान को चारों खाने चित करने में कामयाब रही।

ये भी पढ़ें

भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हॉकी वर्ल्ड कप में 6-1 से चटाई धूल, पूल-डी में पहली पोजीशन पर किया कब्जा

अर्जुन अवॉर्ड का हुआ ऐलान, तेजस्विन शंकर समेत 17 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें