निर्वाचन आयोग ने दिल्ली और महाराष्ट्र में SIR के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है। फाइनल इलेक्टोरल रोल अब 4 नवंबर को पब्लिश होगा। दिल्ली में पहले जारी कार्यक्रम के मुताबिक, फाइनल इलेक्टोरल रोल 27 अक्टूबर को पब्लिश की जानी थी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की तरफ से निर्वाचन आयोग के एक पत्र के हवाले से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि Revised Schedule के तहत मसौदा मतदाता सूची अब 24 अगस्त की जगह 31 अगस्त को पब्लिश किया जाएगा। खबर में जानें महाराष्ट्र में SIR को लेकर क्या नई तरीखें हैं।
दिल्ली में अब 30 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां
दिल्ली में ड्राफ्ट से जिन वोटर्स के नाम हटाए गए हैं उनके लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समयसीमा में भी बदलाव किया गया है। पहले दावे और आपत्तियां 24 अगस्त से 23 सितंबर तक रजिस्टर की जानी थीं, लेकिन अब वोटर इन्हें 31 अगस्त से 30 सितंबर तक रजिस्टर करा सकते हैं।
दिल्ली में दावों का निपटारा 29 अक्टूबर तक होगा
दिल्ली में निर्वाचन अधिकारी इन सभी आपत्तियों और दावों का निपटारा 31 अगस्त से 29 अक्टूबर के बीच करेंगे। इस एसआईआर कवायद के अंतर्गत घर-घर जाकर वोटर्स के सत्यापन का काम 17 अगस्त को खत्म हो चुका है।
महाराष्ट्र में SIR को लेकर भी बदला शेड्यूल
निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में मतदाता सूची के SIR का शेड्यूल बदल दिया है। इसमें आपत्तियां और दावे दाखिल करने की अवधि बढ़ाना भी शामिल है, जिससे फाइनल इलेक्टोरल रोल के पब्लिकेशन की तारीख करीब 1 महीने आगे बढ़कर 4 नवंबर हो गई है।
31 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
चुनाव आयोग ने 19 अगस्त के एक ऑर्डर में कहा कि यह बदला हुआ शेड्यूल महाराष्ट्र के Chief Electoral Officer की अपील पर विचार करने के बाद रिलीज किया गया है। नए शेड्यूल के अंतर्गत, पोलिंग स्टेशनों को तर्कसंगत बनाने और उन्हें फिर से व्यवस्थित करने का काम 24 अगस्त तक पूरा हो जाएगा, जबकि वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट 31 अगस्त को जारी किया जाएगा। महाराष्ट्र में डॉक्यूमेंट इकट्ठा करने की प्रक्रिया 17 अगस्त को खत्म हो गई।
30 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां
Revised Schedule के अंतर्गत, अब मतदाताओं को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के खिलाफ आपत्तियां और दावे दर्ज करने के लिए 31 अगस्त से 30 सितंबर तक का वक्त दिया गया है। यह पहले के शेड्यूल से 26 दिन बाद का वक्त है। पहले वाले शेड्यूल के अनुसार, ड्राफ्ट 5 अगस्त को प्रकाशित होना था। इससे पहले हाल ही में पंजाब में भी SIR का नया शेड्यूल जारी किया गया था।
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आधिकारिक Electoral Search Portal पर जाएं।
- ईपीआईसी द्वारा खोजें/Search by EPIC विकल्प को चुनें।
- वोटर आईडी कार्ड नंबर (EPIC No.) और राज्य दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरें और फिर सर्च पर क्लिक करें।
- अगर आपका नाम ड्राफ्ट रोल में होगा, तो आपकी पूरी जानकारी नीचे दिखेगी।
(इनपुट- भाषा/PTI)
ये भी पढ़ें- ओडिशा में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 20 लाख से ज्यादा नाम कटे; ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम








