‘गाजा में हर रात 30 से 40 लोगों को मारो’ इजरायल के मंत्री बेन-ग्विर के बयान से मचा बवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


यरुशलम: अक्तूबर 2023 में इजरायल पर हमास के हमले के बाद इजरायली सेना ने हमास की कमर तोड़ने के साथ ही गाजा पर बमबारी कर उसे खंडहर में तब्दील करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं अब  इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की गठबंधन सरकार में शामिल एक कट्टरपंथी सांसद ने सार्वजनिक रूप से  गाजा में हर रात 30 से 40 लोगों को मारने की बात कही है। उनके इस बयान से बवाल मच गया है।  राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतमर बेन-ग्विर की यह टिप्पणी  फलस्तीनी मीडिया में तेजी से प्रसारित हुई। 

गाजा में लोगों को निशाना बनाकर मारना चाहिए-बेन-ग्विर 

इतमर बेन-ग्विर ने गाजा में पूर्व में बंधक बनाए गए रोम ब्रास्लाव्स्की के पॉडकास्ट में यह बयान दिया। दोनों सात अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के बाद इजरायल के हालात पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान बेन-ग्विर ने गाजा में इजरायल के हालिया हवाई हमलों में कमी की आलोचना की। उन्होंने कहा, ”यह कोई रहस्य नहीं है कि मैं प्रधानमंत्री से असहमत हूं। मेरा मानना है कि गाजा में लोगों को निशाना बनाकर मारना चाहिए और हर रात 30 से 40 लोगों को निशाना बनाया जाना चाहिए। केवल उन लोगों को नहीं, जो तत्काल खतरा हैं, वहां कुछ ऐसे लोग भी हैं जो जीने के लायक नहीं हैं। उन्हें जीवित नहीं छोड़ना चाहिए।” 

इजरायल के प्रभावशाली नेताओं में हैं बेन-ग्विर 

बेन-ग्विर और अन्य इजरायली अधिकारियों के इस तरह के बयानों की पहले भी व्यापक स्तर पर आलोचना होती रही है। कई ऐसे बयानों को नरसंहार की मंशा के सबूत के तौर पर संयुक्त राष्ट्र की विश्व अदालत के समक्ष भी पेश किया गया है। हालांकि, इजरायल गाजा में नरसंहार के आरोपों से इनकार करता है। बेन-ग्विर के पास इजरायल की सेना को सीधे हमले का आदेश देने का अधिकार नहीं है, लेकिन वह देश के प्रभावशाली नेताओं में शामिल हैं। वह इजरायल की जेलों और राष्ट्रीय पुलिस सहित सुरक्षा तंत्र के महत्वपूर्ण हिस्सों की जिम्मेदारी संभालते हैं। गाजा में जारी संघर्ष के बीच इजरायल के हमलों में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। वहीं, हमास के खिलाफ युद्ध को लेकर संघर्षविराम की कोशिशें भी जारी हैं। (इनपुट-पीटीआई)





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें