जेसन रॉय बने नई T20 लीग का हिस्सा, ETPL की टीम ग्लासगो कॉस्मिक से जुड़े

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

इंग्लैंड के लिए लंबे समय तक धमाल मचाने वाले जेसन रॉय एक बार फिर नई चुनौती के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड की टीम से लंबे समय से दूर चल रहे इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने अब एक नई T20 लीग का रुख किया है। रॉय को पहली बार आयोजित होने जा रही यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग यानी ETPL के लिए ग्लासगो कॉस्मिक ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

T20 क्रिकेट का जाना-माना नाम

ग्लासगो कॉस्मिक ने 11 अगस्त को रॉय को टीम में शामिल करने का ऐलान किया। 36 साल के रॉय इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम की कई बड़ी सफलताओं का अहम हिस्सा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने 2023 के बाद इंग्लैंड के लिए कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है, लेकिन प्रोफेशनल क्रिकेट और दुनियाभर की T20 लीग में उनकी जबरदस्त डिमांड है। टॉप ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रॉय से ग्लासगो कॉस्मिक को काफी उम्मीदें होंगी। छोटे फॉर्मेट में उनका स्ट्राइक रेट करीब 137 का है, जो उनकी बल्लेबाजी की आक्रामक शैली को दर्शाता है। टीम को उम्मीद होगी कि रॉय अपने अनुभव और तेजी से रन बनाने की क्षमता के दम पर टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाएंगे।

टीम से जुड़ने के बाद जेसन रॉय ने भी उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा कि जब कप्तान ने फोन कर उनसे उपलब्धता के बारे में पूछा तो वह तुरंत तैयार हो गए। रॉय ने बताया कि वह ग्लासगो कॉस्मिक से जुड़ने और इस नई यात्रा का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

26 अगस्त से शुरू होगी ETPL

ग्लासगो कॉस्मिक के टीम प्रिंसिपल और CEO राशिद अली खान ने रॉय के अनुभव की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपनी पीढ़ी के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बड़े मंचों पर रॉय का अनुभव टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। टीम मैनेजमेंट के मुताबिक, इंग्लैंड और दुनिया भर की T20 क्रिकेट में रॉय के अनुभव से टीम को न सिर्फ क्वालिटी मिलेगी, बल्कि मैच का रुख बदलने की क्षमता और बड़े मुकाबलों का दबाव झेलने का अनुभव भी मिलेगा। यूरोपियन T20 प्रीमियर  का पहला सीजन 26 अगस्त से 20 सितंबर तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 6 फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी, जिनका प्रतिनिधित्व आयरलैंड, नॉर्दर्न आयरलैंड, नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड की टीमें करेंगी।

यह भी पढ़ें:

मिचेल मार्श ने रचा नया इतिहास, टिम डेविड का कीर्तिमान किया ध्वस्त, ऐसा करने वाले बने पहले ऑस्ट्रेलियाई

BAN के सामने नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया की चुनौती, कब और कहां खेले जाएंगे मैच? जानें टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें