नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ अब फिनाले के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी के लिए मुकाबला और भी कड़ा होता जा रहा है। इस पूरे सीजन मेकर्स ने हर एपिसोड में कोई न कोई नए ट्विस्ट के जरिए दर्शकों को शो से बांधे रखा और कंटेस्टेंट्स के लिए मुसीबतें खड़ी करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। 4 अगस्त के एपिसोड में भी शो में एक नया ट्विस्ट देखने को मिला, जिसने कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया। लॉकअप 2 के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग शक्तियों वाले दो ग्रुप्स में बांट दिया गया, ताकि यह तय किया जा सके कि अब कौन फिनाले में जाएगा और कौन शो से बाहर होगा। एपिसोड के आखिर तक, ‘लॉक अप 2’ को अपने दूसरे और तीसरे फाइनलिस्ट मिल गए, जबकि कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला और वरुण यादव शो से बाहर हो गए।
‘लॉक अप 2’ का दूसरा फाइनलिस्ट कौन बना?
हाल ही के एपिसोड में, होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप्स में बांट दिया, ‘डिजर्विंग’ (योग्य) और ‘अनडिजर्विंग’ (अयोग्य) ग्रुप। इस टास्क के दौरौान ‘डिजर्विंग’ कंटेस्टेंट्स को यह तय करने की पावर दी गई कि किस खिलाड़ी को कॉम्पिटिशन से बाहर किया जाए। वहीं, ‘अनडिजर्विंग’ ग्रुप के पास एक ऐसे कंटेस्टेंट को चुनने का अधिकार था जो सीधे-सीधे फिनाले में जाएगा। ‘अनडिजर्विंग’ कंटेस्टेंट्स में आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे और राम कपूर थे, जिन्होंने आपस में बातचीत के बाद आपसी सहमति से श्रेया कालरा को सीजन का दूसरा फाइनलिस्ट चुना। वहीं वरुण यादव, योगेश रावत और श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला को शो से बाहर करने के लिए वोट किया।
लॉक अप 2 को मिले टॉप 5 फाइनलिस्ट
टास्क के दौरान, शिवांगी जोशी ने सबसे पहले स्कोर करते हुए राम कपूर को बचाने का फैसला किया, जिससे वे लॉकअप सीजन 2 के तीसरे फाइनलिस्ट बन गए। वहीं श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे को बचाने का फैसला किया और शिल्पा शो की चौथी फाइनलिस्ट बन गईं। टॉप 5 में एंट्री के लिए योगेश रावत और वरुण यादव के बीच आखिरी मुकाबला हुआ। इससे पहले कि श्रेया वरुण को बचा पातीं, शिवांगी ने योगेश को बचा लिया और इस तरह योगेश इस सीजन के पांचवें और आखिरी फाइनलिस्ट बन गए, जबकि वरुण और आकांक्षा चमोला शो से बाहर हो गए।
हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी की खातिर दी कुर्बानी
पिछले एपिसोड में, हर्षद चोपड़ा के पास सबसे फाइनलिस्ट बनने का मौका था, लेकिन शिवांगी जोशी की खातिर उन्होंने ये मौका अपने हाथ से जाने दिया। हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी के साथ एक इमोशनल बातचीत के बाद शिवांगी को पहला फाइनलिस्ट बनाया और खुद शो से बाहर हो गए। हर्षद के इस फैसले के बाद से ही शिवांगी जोशी ट्रोल्स के निशाने पर हैं। वहीं ‘लॉक अप 2’ के पांच फाइनलिस्ट की बात करें तो शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, राम कपूर, शिल्पा शिंदे और योगेश रावत अब ट्रॉफी के लिए आपस में मुकाबला करते दिखेंगे। शो का ग्रैंड फिनाले पिसोड बुधवार, 5 अगस्त 2026 रात 8 बजे से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा।
ये भी पढ़ेंः हारकर भी बाजी मार गईं शिवंगी जोशी, लॉकअप पर लगा बड़ा आरोप, लोग बोले- यही बनेगी स्क्रिप्टेड विनर








