शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी हनी चिली पोटैटो, हर बाइट में मिलेगा मीठे और तीखे स्वाद का कॉम्बिनेशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

शाम के समय अक्सर कुछ चटपटा खाने का मन करता है, अगर आपको भी कुछ तीखा और मीठा खाने का मन कर रहा है तो आप हनी चिली पोटैटो बना सकते हैं। यह मीठी और तीखी स्नैक्स रेसिपी स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं क्रिस्पी हनी चिली पोटैटो?

हनी चिली पोटैटो के लिए सामग्री

  • आलू तीन, सिरका 1 चम्मच, स्वादानुसार नमक, मैदा आधा कप, कॉर्न फ्लोर आधा कप, स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर एक चुटकी, बेकिंग सोडा एक चुटकी, पानी 3/4 कप

  • सॉस और टॉसिंग के लिए सामग्री: तेल 2-3 बड़े चम्मच, अदरक 1 बड़ा चम्मच, लहसुन 2 बड़े चम्मच, हरी मिर्च 2, शेज़वान सॉस 2 बड़े चम्मच, रेड चिली सॉस 1 बड़ा चम्मच, कैचअप 3 बड़े चम्मच, सोया सॉस 1 टीएसपी, शहद 2-3 बड़े चम्मच, स्वादानुसार नमक,  कॉर्न फ्लोर 2 बड़े चम्मच

हनी चिली पोटैटो कैसे बनाएं ?

  • छिले हुए आलू को फ्रेंच फ्राइज़ शेप में काट लें। उसके बाद पानी सिरका और नमक के साथ आलू को पानी में उबलने के लिए रख दें। आलू को 3-4 मिनट तक पकाएं, फिर इसे बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए बाहर रख दें।

  • बैटर बनाने के लिए एक बड़े बाउल में मैदा, कॉर्न फ्लोर, नमक, काली मिर्च पाउडर, बेकिंग सोडा और पानी डालें और लगातार फेंटते हुए थोड़ा गाढ़ा बैटर तैयार करें, ध्यान रहे कि फेंटते समय पानी धीरे-धीरे डालें।

  • इसके बाद, ब्लांच किए हुए आलू को बैटर में डुबोकर कोट करें और हल्का सुनहरा भूरा होने तक तलें। जब आलू हल्के सुनहरे रंग के हो जाएं, तो उन्हें निकाल लें। यह स्टेप फिर से दोहराये। इससे आलू एकदम क्रिस्पी हो जाएंगे। 

  • अब, सॉस बनाने के लिए गैस पर कड़ाही रखें और तेल डालें। इसके बाद इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर चलाएं और तेज़ आंच पर कुछ सेकंड तक पकाएं।फिर शेज़वान सॉस और सॉस की बाकी सामग्री डालें, शहद  अच्छी तरह मिलाएं और तेज़ आंच पर 1 मिनट तक पकाएं। फिर थोड़ा सा पानी डालें और सॉस को धीमी आंच पर पकने दें।

  • इसके बाद एक अलग बाउल में कॉर्न फ्लोर और पानी मिलाकर घोल तैयार करें, फिर सॉस को लगातार चलाते हुए यह घोल उसमें डालें। जब सॉस गाढ़ा हो जाए, तो तले हुए आलू डालें। आलू को सॉस के साथ अच्छी तरह मिलाएं। आपकी हनी चिली पोटैटो तैयार हैं।



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें