शाम के नाश्ते में बनाएं साउथ का फेमस स्ट्रीट फूड पुनुगुलु, इन टिप्स से बाहर से क्रिस्पी और अंदर से बनेंगे सॉफ्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अगर आपको शाम के समय साउथ इंडियन स्नैक्स खाने का मन कर रहा है तो आप आंध्र प्रदेश की यह पुनुगुलु (Punugulu) रेसिपी बना सकते हैं। बता दें। पुनुगुलु आंध्र प्रदेश का एक फेमस स्ट्रीट फूड स्नैक है। इसे मुख्य रूप से बचे हुए खट्टे इडली-डोसा के बैटर से झटपट बनाया जाता है। लेकिन आज हम आपके लिए इंस्टेंट पुनुगुलु बैटर की रेसिपी लेकर आये हैं। बता दें, यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से बेहद नरम होता है जो खाने में बहुत टेटसी लगता है। तो, चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी

पुनुगुलु बैटर के लिए सामग्री:

3 उबले आलू, आधा कप दही, आधा कप पानी, 1।5 छोटा चम्मच नमक, 1 कप चावल का आटा, 1/3 कप मैदा, 1 कप प्याज़, 2-3 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक, कढ़ी पत्ता, हरा धनिया, 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, पानी

पुनुगुलु बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: पुनुगुलु बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर जार में 3 उबले आलू, आधा कप दही, आधा कप पानी, 1।5 छोटा चम्मच नमक, 1 कप चावल का आटा, 1/3 कप मैदा डालें। अब इन सभी सामग्री को पीस लें। ध्यान रखें इसे ग्राइंड करते समय मिक्सर एकदम फास्ट न चलाएं। मिक्सर को मीडियम स्टेज पर ही चलाएं। इससे बैटर आसानी से पीस जाएगा। जब ये पीस जाए तो इसे एक बड़े बाउल में निकालें और दस से पंद्रह मिनट सेट होने के लिए रख दें।

  • दूसरा स्टेप: तय समय के बाद आलू के बैटर में 1 कप प्याज़, 2-3 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक, करी पत्ता, हरा धनिया, काली मिर्च का दरदरा दाना डालें और इसे खूब फेंटें। इसे फेंटेंने से हवा आएगी और बैटर गीला होगा जिससे यह फ्लफी बनता है। यह अच्छी तरह से तेल में फुले इसलिए बैटर में आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी भी डालें। 

  • तीसरा स्टेप: अब इसे तेल में डालने से पहले एक बाउल पानी में इसका छोटा सा बॉल्स बनाएं और उसमें डालें। अगर वह ड्राप पानी में ऊपर तैरने लगता है तो आप इसे तेल में डालकर आसानी से तल सकते हैं। मीडियम आंच पर छोटे छोटे बॉल्स बनाकर डालें और क्रिस्पी होने तक तलें। अब इसे आप हरिद धनिया और टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें