घर में खींचकर शख्स को जमकर पीटा, गंभीर रूप से घायल होने की वजह हो गई मौत; पुलिस ने 3 को पकड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


यूपी के पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद सिसैया गांव के निवासी संजय की पीट-पीट का हत्या कर दी गई। शनिवार शाम बाजार जाते समय गांव के ही वीरपाल ने रास्ते में उसे रोक लिया और मजदूरी के पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जिसके बाद वीरपाल ने गाली गलौज के साथ मारपीट कर उसकी बाइक छीन ली।

संजय को घर में ले जाकर लाठी-डंडों से पीटा

फिर, कुछ देर बाद युवक परिवार की महिलाओं के साथ बाइक वापस मांगने आरोपी के घर पहुंचा। आरोप है कि वीरपाल ने अपने परिजनों के साथ संजय को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। युवक को बचाने पहुंची, परिवार की महिलाओं के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। युवक की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे आरोपियों के घर से छुड़ाया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

वीरपाल से मजदूरी के पैसे को लेकर था विवाद

मृतक संजय कुमार उर्फ छोटे बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिसैया गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक की बहन मंजू देवी के अनुसार, शनिवार शाम संजय बाइक से पड़ोसी गांव भूडा जा रहा था। रास्ते में गांव के ही वीरपाल से मजदूरी के पैसे के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान, वीरपाल और उसके परिजनों ने संजय के साथ मारपीट कर उसकी बाइक छीन ली। इसके बाद, जब बाइक वापस लेने गए तो मारपीट हो गई।

वीरपाल और उसके परिजनों ने संजय के साथ की मारपीट

इस मामले पर बीसलपुर सीओ राहुल पांडे ने कहा कि एक सूचना मिली कि सिसैया गांव के रहने वाले संजय की हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई है। इस सूचना पर बरखेड़ा पुलिस तत्काल हॉस्पिटल पहुंची। परिजनों से बातचीत करके यह जानकारी मिली कि उसी गांव के रहने वाले वीरपाल और उसके परिजनों ने संजय के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद रात में उसकी तबीयत खराब हुई और हॉस्पिटल लाने पर अब उसकी मौत हो गई है।

मारपीट के बाद घर आकर लेट गया था संजय

सीओ ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी करने पर यह तथ्य निकलकर सामने आया कि वीरपाल और संजय दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों मजदूरी का काम करते थे। शाम को वीरपाल और संजय के बीच मजदूरी के पैसों को लेकर कहासुनी हुई थी। फिर जब संजय रात में वीरपाल के घर पर गया, जहां वीरपाल और उसके परिजनों के द्वारा संजय के साथ मारपीट की गई थी। इस घटना के बाद संजय घर आकर लेट गया।

3 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

सीओ राहुल पांडे ने कहा कि रात में लगभग 11 बजे संजय की तबीयत जब खराब हुई तो उसके परिजनों ने उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। घटना में आरोपित 3 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या का मामला सामने आया है। उनका शव नहर से बरामद किया गया है।

(इनपुट- कुलदीप कल्प)

ये भी पढ़ें- अंकित बालियान के दो हत्यारों की पहचान, बाइक में दिखे सत्यम और आर्यन, दोनों करनाल के रहने वाले





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें