उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रहा राजस्थान के धौलपुर का एक परिवार मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर में हादसे का शिकार हो गया। मंगलवार सुबह आगरा-मुंबई हाईवे पर सारंगपुर मऊ के समीप सड़क किनारे खड़े डंपर में पिछे से अर्टिगा कार जा घुसी जिससे हादसे में मां बेटे और बहू की मौत हो गई। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दो बच्चे सुरक्षित बच गए। इस घटना के बाद एडिशनल एसपी केएल बंजारे सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
परिवार के 3 सदस्यों की मौत, बच्चे बाल-बाल बचे
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान धौलपुर निवासी सोमा बाई (65) पत्नी सुनील त्रिवेदी, अंकुर (42) पिता सुनील त्रिवेदी और अर्चना (40) पति अंकुर त्रिवेदी के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में निहाल पिता अतुल तिवारी और कार चालक अब्दुल हबीद शामिल है। पुलिस ने बताया कि निहाल के सिर और अब्दुल के हाथ में चोट लगी है। इसके बाद घायलों को इंदौर रेफर किया गया है।

Image Source : REPORTER INPUTकार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे के समय कार में अंकुर-अर्चना के दो 2 तेजस और अंश भी कार में पीछे की सीट पर बैठे हुए थे। जो हादसे के दौरान बाल-बाल बच गए। हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
ओवरटेक करने पर हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि राजस्थान के धौलपुर निवासी त्रिवेदी परिवार के 6 सदस्य सावन के मौके पर राजस्थान से उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रहे थे। सभी सारंगपुर में नेशनल हाईवे-52 पर शिमला होटल के सामने कार ड्राइवर अब्दुल के द्वारा आगे जा रही कार को ओवरटेक करने की कोशिश की गई। तभी सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से कार टकरा गई जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मां-बेटे बहू सहित 3 लोगों की मौत हो गई।
Image Source : REPORTER INPUTघायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, बता दें कि एक दिन पहले ही सोमवार सबह राजगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। सारंगपुर ब्लॉक के पड़ाना कस्बे के पास एक ईको वैन नाले में बह गई। हादसे में अब तक 9 शव बरामद किए गए हैं। गाड़ी में कुल 11 लोग सवार थे।
(रिपोर्ट- गोविंद सोनी)
यह भी पढ़ें-









