‘मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था’, ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने किया दर्दनाक खुलासा, बचपन में हुई यौन शोषण का शिकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस श्रेया कालरा रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में सबसे दमदार कंटेस्टेंट में से एक रही हैं। अब तक शो में उनके तीनों में से कोई भी राज सामने नहीं आया था। यह सिलसिला 27वें एपिसोड में टूटा, जब आकांक्षा चौधरी ने एक टास्क के दौरान श्रेया का राज सबके सामने लाने और उन्हें मुश्किल में डालने की कोशिश की। श्रेया को आगे आना पड़ा और ‘कजिन’ कीवर्ड के साथ अपना राज बताना पड़ा। उनका राज खुलाते ही सभी इमोशनल हो गए। दूसरी ओर, श्रेया को रोता देख आकांक्षा को बाद में पछतावा होता है।

श्रेया कालरा के खुलासे से मची हलचल

अपना राज बताने के पहले श्रेया ने कहा, ‘मैं अपने राज बचाकर रखना चाहती थी इसलिए नहीं कि मुझे फिनाले में जाना है, क्योंकि मुझे यकीन है कि मैं फिनाले तक पहुंच सकती हूं। मैंने शो को इतना कुछ दिया है, लेकिन मैंने आकांक्षा से गुजारिश की थी कि वह मेरा राज न बताए, क्योंकि मुझे पता है कि इससे मेरे परिवार में भी बहुत सी चीजें बिगड़ सकती हैं।’ यह सुन आकांक्षा चौधरी हैरान हो जाती है और बाकी लोग भी सोच में पड़ जाते हैं।

श्रेया कालरा ने बयां किया बचपन का दर्द

श्रेया कालरा, जो हमेशा दूसरों को अपने हक के लिए बोलने को कहती हैं। उन्हें इस बात का दुख है कि वह अपने लिए नहीं बोल पाई। अपनी मां को याद कर वह भावुक हो गईं। श्रेया कालरा ने अपने पहले राज के बारे में बताया और कहा:

‘मेरे एक कजिन ने मेरे साथ छेड़छाड़ की थी। तब मैं 13 साल की थी। मेरे परिवार को इस बारे में नहीं पता है। सिर्फ ऋषभ जयसवाल को ही पता है। मैं अपनी नानी के घर जाती थी, जहां हम हॉल में सोते थे और उस समय मुझे पता भी नहीं चलता था कि क्या हो रहा है। वह मुझे पकड़ता था। मुझे कोई सहानुभूति नहीं चाहिए। मैं खुद को पीड़ित दिखाने वालों में से नहीं हूं। मैं नहीं चाहती कि बाहर जाने पर लोग मेरे प्रति सहानुभूति दिखाएं। बस मैं नहीं चाहती कि मेरी मां को यह पता चले, क्योंकि जिस लड़के ने मेरे साथ ऐसा किया था। उसकी मां की मौत हो गई थी और मेरी मां ने लगभग तीन साल तक उसकी देखभाल की। नवंबर में मेरे सगे भाई की शादी होने वाली है और उसकी पिछली सगाई इसलिए टूट गई थी, क्योंकि मैं इस इंडस्ट्री में हूं और कुछ विवाद हुए थे। इसलिए मैं नहीं चाहती थी कि यह बात सामने आए। उसकी शादी हो रही है और उसके पास खुश रहने का मौका है और मुझे लगता है कि मैं इसे फिर से बर्बाद कर दूंगी।’

श्रेया कालरा का शो में दबदबा बरकरार

कई दूसरे कैदियों ने उसे दिलासा दिया और कहा कि वह इस समय किसी और के बारे में न सोचे और खुद को संभाले। भले ही अपूर्वा मखीजा और श्रेया कालरा एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं, लेकिन जाते हुए रिबेल किड ने उनकी तारीफ की थी।

ये भी पढ़ें – ‘लॉक अप 2’ में छिड़ा नया कलेश, अपूर्वा मखीजा और श्रेया कालरा के बीच हुआ बवाल, ‘सॉरी बोलो’ की जिद बनी वजह

‘शो से निकाला गया था’, शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा पर श्रेया कालरा ने कसा तंज, मिला तगड़ा जवाब





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें