प्रयागराज से इटारसी, नागपुर, सिकंदराबाद के रास्ते यशवंतपुर तक चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भारतीय रेल के उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कर्नाटक के यशवंतपुर के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेन प्रयागराज के सूबेदारगंज से अपनी यात्रा शुरू करेगी और यूपी के साथ-साथ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के लाखों यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाएगी। उत्तर मध्य रेलवे ने इस नई स्पेशल ट्रेन की डिटेल्स शेयर की हैं।

11 सितंबर से शुरू होंगी नई स्पेशल ट्रेन की सेवाएं

उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि ये सूबेदारगंज और यशवंतपुर के बीच चलने वाली ये नई स्पेशल ट्रेन 11 सितंबर से 7 दिसंबर तक सेवाएं देगी।

कब और कहां से प्रस्थान करेगी ट्रेन

सूबेदारगंज से यशवंतपुर तक चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 04135, सूबेदारगंज-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन 11 सितंबर से 4 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 21.20 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार को रात 21.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। वापसी में, यशवंतपुर से सूबेदारगंज तक चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर- 04136, यशवंतपुर-सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन 14 सितंबर से 7 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को सुबह 07.00 बजे यशवंतपुर से प्रस्थान करेगी और बुधवार को सुबह-सुबह 04.30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।

किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी सूबेदारगंज-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन

सूबेदारगंज और यशवंतपुर के बीच चलाई जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी जंक्शन, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, मंचिर्याल, काजीपेट जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, लिंगमपल्ली, विकाराबाद जंक्शन, तांदूर, यादगीर, कृष्णा, रायचूर, गुंटकल, अनंतपुर, धर्मावरम जंक्शन, हिंदुपुर और येलहंका जंक्शन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

ट्रेन का पूरा टाइम टेबल इस प्रकार है

































स्टेशन का नाम  कोड ट्रेन नंबर- 04135 ट्रेन नंबर- 04136
    आगमन / प्रस्थान आगमन / प्रस्थान
सूबेदारगंज SFG प्रस्थान: 21:20 (शुक्रवार) आगमन: 04:30 (बुधवार)
शंकगढ SRJ 22:38 / 22:40 02:10 / 02:12
डभौरा DBR 23:20 / 23:22 01:20 / 01:22
मानिकपुर MKP 23:55 / 23:57 01:00 (बुधवार) / 01:02
सतना STA 01:35 (शनिवार) / 01:40 23:00 / 23:05
कटनी KTE 02:50 / 02:55 21:55 / 22:00
जबलपुर JBP 04:10 / 04:20 19:30 / 19:40
इटारसी जं. ET 08:10 / 08:20 15:25 / 15:35
नागपुर NGP 12:40 / 12:45 09:15 / 09:25
बल्लारशाह BPQ 17:20 / 17:25 05:25 / 05:35
सिरपुरकागज़नगर SKZR 18:05 / 18:10 03:35 / 03:37
बिल्लारपल्ली BPA 18:34 / 18:36 02:55 / 02:57
मंचिरियल MCI 19:05 / 19:07 01:50 (मंगलवार) / 01:52
काजीपेट जं. KZJ 21:00 / 21:05 22:45 / 22:50
सिकंदराबाद जं. SC 01:30 (रविवार) / 01:40 20:50 / 21:00
लिंगमपल्ली LPI 02:35 / 02:37 19:45 / 19:47
विकाराबाद जं. VKB 03:15 / 04:37 18:50 / 18:52
तांदूर TDU प्रस्थान: 05:02 18:30 / 18:32
यादगीर YG 06:40 / 06:42 16:10 / 16:12
कृष्णा KSN 07:30 / 07:45 15:20 / 15:25
रायचूर RC 08:10 / 08:12 14:48 / 14:50
गुंतकल GTL 10:20 / 10:30 13:40 / 13:50
अनंतपुर ATP 11:40 / 11:42 12:25 / 12:27
धर्मवरम जं. DMM 15:30 / 15:35 11:25 / 11:30
हिन्दूपुर HUP 16:38 / 16:40 08:48 / 08:50
येलहंका जं. YNK 17:58 / 18:00 07:33 / 07:35
यशवंतपुर YPR आगमन: 21:30 (रविवार) प्रस्थान: 07:00 (सोमवार)

ट्रेन में होंगे 9 स्लीपर और 6 जनरल कोच

उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में 2 फर्स्ट एसी, 9 स्लीपर क्लास, 6 जनरल क्लास और 2 एसएलआरडी कोच समेत कुल 19 कोच होंगे। 

ये भी पढ़ें

पेट्रोल पंप पर इथेनॉल लेबलिंग के मामले में 31 अगस्त को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

 





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें