पाकिस्तान के ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता जैवलिन थ्रो एथलीट अरशद नदीम जिनका हाल में ग्लासगो में खत्म हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में काफी शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला था उन्होंने अब लुसाने डायमंड लीग जो 21 अगस्त को होनी है उससे उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। अरशद नदीम के नाम वापस लिए जाने के साथ ही अब उनका सामना नीरज चोपड़ा के साथ नहीं होगा। अरशद नदीम के नाम वापस लिए जाने के पीछे की वजह जो बताई गई है उसमें वह साउथ अफ्रीका में विशेष प्रशिक्षण के जरिए इस साल होने वाली विश्व एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप और एशियाई गेम्स 2026 की तैयारियों के लिए अपना पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे।
अरशद नदीम अभी लाहौर में कर रहे हैं ट्रेनिंग
पाकिस्तानी जैवलिन थ्रो एथलीट अरशद नदीम के लुसाने डायमंड लीग से नाम वापस लेने को लेकर लंबे समय से उनके कोच रहे सलमान बट ने बताया कि 28 साल का यह खिलाड़ी फिलहाल लाहौर में अभ्यास कर रहा है और जल्द ही दक्षिण अफ्रीका रवाना होगा। नदीम दक्षिण अफ्रीका में अपने कोच टर्सियस लीबेनबर्ग और स्थानीय प्रशिक्षकों की देखरेख में कुछ सप्ताह तक अभ्यास करेंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार बट ने कहा कि नदीम ने इस महीने होने वाली डायमंड लीग में नहीं खेलने का फैसला किया है क्योंकि उनका पूरा ध्यान एशियाई गेम्स की तैयारी पर है। वह जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के पोचेफ्सट्रूम जाएंगे, जहां वह अपने कोच टेरसियस लिबेनबर्ग और स्थानीय प्रशिक्षकों की देखरेख में कुछ सप्ताह तक ट्रेनिंग करेंगे।
कॉमनवेल्थ गेम्स में पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म दिखे अरशद नदीम
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जैवलिन थ्रो के इवेंट में भारत के खाते में जहां दो मेडल आए जिसमें नीरज चोपड़ा ने सिल्वर पदक अपने नाम किया था तो वहीं पाकिस्तानी अरशद नदीम पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म दिखा दिए थे। अरशद नदीम फाइनल इवेंट के लिए तो क्वालीफाई करने में कामयाब हो गए थे लेकिन वह तीन थ्रो के बाद अंतिम-8 में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सके थे। इसके बाद से वह काफी ज्यादा आलोचना का भी सामना कर रहे हैं। ऐसे में अब आगे आने वाले टूर्नामेंट में उनको लेकर सबसे ज्यादा सभी का ध्यान रहने वाला है।
ये भी पढ़ें
खेल मंत्रालय ने टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया को किया सस्पेंड, प्रशासनिक कमियों का दिया हवाला
“जो खेलेगा वो खिलेगा”; पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात, इंस्टा पर शेयर की रील








