इमाम उल हक पर PCB लगा सकता है एक से दो साल का बैन, रिजवान का इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के दौरे पर लॉर्ड्स टेस्ट मैच में मिली एकतरफा हार के बाद जिस तरह से उठापटक का दौर उनके स्क्वाड में देखने को मिला उससे सभी की नजरें अब पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के अगले कदम को लेकर टिकी हुई हैं। पीसीबी ने दौरे के बीच ही टेस्ट स्क्वाड में शामिल 7 खिलाड़ियों को वापस देश बुलाने का फैसला लिया जिसमें लॉर्ड्स टेस्ट के बीच चोटिल होने वाले इमाम उल हक के अलावा उनके अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम भी शामिल है। इसमें सबसे ज्यादा आलोचना का सामना ओपनिंग बल्लेबाज इमाम उल हक कर रहे हैं जिनको लेकर यह आरोप लग रहा है कि वह अपनी चोट का झूठा बहाना बना रहे हैं। ऐसे में अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि इमाम उल हक को बैन का भी सामना करना पड़ सकता है तो वहीं रिजवान का इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म माना जा रहा है।

इमाम उल हक को लेनी पड़ सकती है कानूनी सलाह

लॉर्ड्स टेस्ट में पहले दिन के खेल में इमाम उल हक चोटिल हो गए थे, जिसमें पीसीबी की तरफ से दूसरे दिन के खेल की शुरुआत होने से पहले जानकारी दी गई थी कि इमाम अब पिंडली की चोट के चलते इस मुकाबले में आगे हिस्सा लेंगे या नहीं यह तय नहीं है। अब पाकिस्तान वापस लौटने के बाद इमाम को लेकर वहां के न्यूज चैनल जियो न्यूज के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में जांच की मांग की है और बोर्ड एक विस्तृत रिपोर्ट चाहता है। वहीं यदि पीसीबी रिपोर्ट के बाद संतुष्ट नहीं होता है तो इमाम पर एक से दो साल का बैन लग सकता है। वहीं इससे पहले न्यूज एजेंसी पीटीआई ने भी जानकारी दी थी कि पीसीबी की जांच की तैयारी के लिए इमाम को कानूनी सलाह भी लेनी पड़ सकती है।

रिजवान की अब पाकिस्तानी टीम में वापसी होना मुश्किल

मोहम्मद रिजवान जो इंग्लैंड दौरे पर दोनों टेस्ट में बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए उनको लेकर जियो न्यूज की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है कि उनका इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म माना जा रहा है। पीसीबी ने मोहम्मद रिजवान के इस दौरे पर चयन के अलावा उनके अनुशासन को लेकर भी नाराजगी जाहिर की है जिसमें इस मामले में उनको लेकर सख्त एक्शन लिया जा सकता है और ऐसे में अब किसी भी फॉर्मेट में उनकी पाकिस्तानी टीम में वापसी की संभावनाओं को भी खत्म माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, ब्रायडन कार्स की फिर हुई अनदेखी

एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, नजमुल हुसैन शांतो की वापसी, लिटन दास संभालेंगे कमान

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें