BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम से मिले PM मोदी, जानें क्या मूल मंत्र दिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शनिवार को) BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों से बातचीत की। अपने संबोधन में PM मोदी कहा कि ऐसी मीटिंग्स, पार्टी को मजबूत बनाने के लिए नए दृष्टिकोण और विचारों पर केंद्रित होती हैं।

नितिन नवीन की नई टीम के साथ मिले PM मोदी

बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की लीडरशिप वाली नई टीम का ऐलान बीते 17 अगस्त को किया गया था और अब टीम ने पहली बार पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री मोदी के साथ मीटिंग की। इस बैठक में निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कुछ पदाधिकारी और कुछ राज्यों के यूनिट्स के अध्यक्ष भी शामिल हुए।

नई टीम के साथ हुई सार्थक बातचीत- प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने इस मीटिंग को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी पोस्ट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘संगठन की बैठकें पार्टी को मजबूत बनाने और लोगों के साथ जुड़ाव बढ़ाने के लिए नए विचारों व दृष्टिकोण पर केंद्रित होती हैं। पार्टी के साथियों और नई संगठनात्मक टीम के साथ बहुत सार्थक बातचीत हुई।’

मीटिंग में राम माधव समेत कई दिग्गज भी हुए शामिल

इस मीटिंग में BJP के नए उपाध्यक्ष राम माधव और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष और कोषाध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हुए।

पीएम मोदी ने बीजेपी पदाधिकारियों को दिया मूल मंत्र

वहीं, BJP ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, ‘पीएम मोदी ने पार्टी की नई संगठनात्मक टीम से बातचीत की और पार्टी के संगठन को और मजबूत बनाने व लोगों के साथ जुड़ाव बढ़ाने के लिए अपने विचार और दृष्टिकोण साझा किया।’

नितिन नवीन की नई टीम में हैं 65 पदाधिकारी

गौरतलब है कि नितिन नवीन की लीडरशिप वाली राष्ट्रीय टीम में 65 पदाधिकारी हैं, जिनमें 51 नए चेहरे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय पदाधिकारियों की इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, ग्राउंड लेवल पर पार्टी वर्कर्स को एक्टिव करने और पब्लिक के बीच सरकार की योजनाओं को पहुंचाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा, बीजेपी ने GenZ को साधने के लिए स्पेशल टीम बनाई है। इसमें नितिन नवीन समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- PM मोदी के बर्थडे से अगले 1 महीने तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, BJP की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक में तय हुई रूपरेखा





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें