हरभजन सिंह के वीडियो पर पंजाब में सियासी घमासान, AAP ने कहा- ‘पंजाब को बदनाम करने की कोशिश’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

चंडीगढ़: पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के एक वीडियो को लेकर पंजाब की सियासत गरमाने लगी है। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने हरभजन सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर एक ऐसे वीडियो को पंजाब का बताकर शेयर किया गया, जो राजस्थान का था। बलतेज पन्नू ने  कहा कि बिना पड़ताल वीडियो पोस्ट कर पंजाब पुलिस पर सवाल खड़े किए गए और इससे पंजाब को बदनाम करने की कोशिश हुई।

सभी लोगों का डेटा पुलिस इकट्ठा कर रही

बलतेज पन्नू ने कहा कि इस मामले में हरभजन समेत जिसने भी वीडियो पोस्ट की है, उन सभी लोगों का डेटा पुलिस इकट्ठा कर रही है। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में जाने वाले कुछ सांसद पंजाब को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ड्रग्स एक वैश्विक समस्या है। अमेरिका ने भी ड्रग्स को लेकर ऑपरेशन हार्ड बॉल चलाया था।

मुंद्रा पोर्ट का भी जिक्र 

इसके साथ ही बलतेज पन्नू ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर बड़ी मात्रा में ड्रग्स की खेप आ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ अभियान शुरू किया है, लेकिन इस मुहिम को सफल होने से रोकने के लिए लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

धोखा करके भाजपा में चले गए

पन्नू ने कहा कि हरभजन सिंह पूर्व क्रिकेटर हैं और राज्यसभा सांसद हैं। वे पंजाब के लोगों के साथ धोखा करके भाजपा में चले गए। आज हालत ये है कि भाजपा जो उन्हें कहती है, या जो कंटेंट उन्हें दिया जाता है, उसे लोगों के सामने सोशल मीडिया में डाल रहे हैं। कुछ और सेलिब्रिटी ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया है।

पंजाब की जगह राजस्थान का वीडियो डाला

बलतेज पन्नू ने कहा कि ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने डाला है जो पंजाब का नहीं बल्कि राजस्थान का है। बिना पड़ताल किए उस वीडियो को पंजाब का बताकर पंजाब पुलिस पर सवाल खड़ा कर दिया गया। पन्नू ने कहा कि यह सब पंजाब को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। बता दें कि हरभजन सिंह पहले आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद थे लेकिन बाद में राघव चड्ढा की अगुवाई पार्टी में फूट पड़ने के बाद वे बीजेपी में आ गए।  वहीं पंजाब पुलिस ने निश्चित तौर पर ड्रग्स को रोकने के लिए युद्ध नशा विरुद्ध शुरू किया है लेकिन इस मुहिम में जमीनी सफलता प्राप्त करने में वक्त लगेगा।

ये भी पढ़ें:


इंदिरा गांधी की हत्या के दोषी के बेटे को पंजाब चुनाव में टिकट, सतवंत सिंह को बस्सी पठाना सीट से बनाया गया उम्मीदवार

 



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें