Prateek Yadav Family Tree: मुलायम सिंह यादव के किस पत्नी के बेटे थे प्रतीक यादव? यहां जानें यादव परिवार की वंशावली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

Last Updated:

Prateek Yadav Family Tree: अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन लखनऊ के अस्पताल में हुआ. प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र थे.

ख़बरें फटाफट

मुलायम सिंह यादव के किस पत्नी के बेटे थे प्रतीक? जानें यादव परिवार की वंशावलीZoom

मुलायम सिंह यादव की किस पत्नी के बेटे थे प्रतीक यादव?

Prateek Yadav Family Tree: भाजपा की महिला नेता और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आज लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई. प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र थे. उनकी माता का नाम साधना गुप्ता है.

प्रतीक यादव की फैमिली ट्री
-पिता: मुलायम सिंह यादव (सपा संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री)
-माता: साधना गुप्ता
-पत्नी: अपर्णा यादव (भाजपा नेता)
-बच्चे: प्रतीक और अपर्णा की एक बेटी
-भाई (सौतेले): अखिलेश यादव (पूर्व मुख्यमंत्री, सपा प्रमुख)
-भाभी: डिंपल यादव
-भतीजे/भतीजी: अर्जुन, टीना, अदिति
-चाचा: शिवपाल सिंह यादव, अभयराम सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव

किस पत्नी के बेटे थे प्रतीक
प्रतीक यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. वहीं अखिलेश यादव मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती देवी के बेटे हैं. मुलायम सिंह की पहली पत्नी और अखिलेश की मां मालती यादव का जब देहांत हो गया, तो उसके बाद मुलायम सिंह यादव साधना गुप्ता के साथ रिश्ते में आए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कैसे थे सौतेल भाई अखिलेश यादव से रिश्ते
दोनों भाईयों के रास्ते अलग रहे जहां अखिलेश यादव राजनीति में सक्रिय रहे वहीं प्रतीक यादव ने खुद को राजनीति से हमेशा दूर रखा. ऐसे कई मौके आए जब यादव परिवार में राजनीतिक मतभेदों और अंदरूनी खींचतान की खबरें सामने आईं, लेकिन अखिलेश और प्रतीक के व्यक्तिगत रिश्तों पर उसका असर कभी चर्चा में नहीं रहा. दोनों भाइयों के बीच हमेशा मान-सम्मान और अपनापन बना रहा.

About the Author

Keerti Rajpoot

मीडिया की दुनिया में मेरा सफर एक रेडियो जॉकी के रूप में शुरू हुआ था, जहां शब्दों की ताकत से श्रोताओं के दिलों तक पहुंच बनाना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि रही. माइक के पीछे की यह जादुई दुनिया ही थी जिसने मुझे इलेक्ट्र…

और पढ़ें

[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें