परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर झारखंड में प्रदर्शन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

झारखंड के अंदर परीक्षाओं में ‘गड़बड़ियों’ को लेकर रांची में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में ‘गड़बड़ियों’ के खिलाफ विरोध छात्र धरने पर हैं। सिविल सर्विस और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, ओएमआर शीट में गड़बड़ी का आरोप है। प्रदर्शनकारी सीएम हेमंत सोरेन से एक्शन की मांग कर रहे हैं। एक छात्रा ने दावा किया है कि झारखंड पीजीटी भर्ती परीक्षा में 300 में से 299.175 अंक मिलने के बावजूद उसका चयन नहीं हुआ। इसके बाद से भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

छात्रों ने 6 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। 4 जुलाई को छात्रों ने सबसे पहले इस मुद्दे को लेकर जांच की मांग की और 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। 9 दिनों से धरना जारी है। आंदोलन और तेज हो रहा है। छात्रों की भीड़ बढ़ती जा रही है। एक महिला अभ्यर्थी का चयन न होने का मामला सामने आया है, जिससे सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। दावा है कि उसके 300 में से 299 अंक हैं, लेकिन उसका चयन नहीं हुआ है। 

किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं साझा करेंगे मंच

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा है कि वे किसी भी राजनीतिक पार्टी को मंच साझा नहीं करने देंगे। छात्रों ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह से गैर-राजनीतिक है। उन्होंने सभी पार्टियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह से गैर-राजनीतिक होगा। छात्रों ने हेमंत सोरेन सरकार द्वारा घोषित सीआईडी जांच को ठुकरा दिया है और इसकी बजाय सीबीआई जांच की मांग की है। 

शनिवार को बीजेपी ने भी किया प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी और उसकी युवा इकाई भाजयुमो ने शनिवार को झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की गई। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और चतरा कलेक्टरेट के सामने प्रदर्शन किया। जमशेदपुर में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार, जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल, कनिष्ठ अभियंता, आबकारी विभाग सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं तथा प्रश्नपत्र लीक के विरोध में ‘आक्रोश रैली’ निकाली। रैली साकची स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू होकर जिला कलेक्टरेट पहुंची। भाजपा और भाजयुमो नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने इन कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें-

झारखंड में गरमाया JPSC के एग्जाम में हुई गड़बड़ी का मुद्दा, धरने पर बैठे छात्र; BJP ने कांग्रेस से पूछे सवाल

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, 100 में से 48 प्रश्न सही करने वाला सुमन सौरभ अरेस्ट



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें