अमृतसर के कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के ट्रांसफर पर गरमाई पंजाब की सियासत, रवनीत सिंह बिट्टू ने लगाए बड़े आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का पंजाब सरकार द्वारा ट्रांसफर किए जाने और उन्हें नई पोस्टिंग ना दिए जाने को लेकर पंजाब में सियासी विवाद बढ़ गया है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अचानक तबादले के बाद राज्य में सियासत गरमा गई है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एंव BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने भुल्लर के तबादले को लेकर सवाल उठाए हैं और राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बिट्टू ने इस ट्रांसफर का कनेक्शन हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जोड़ दिया है।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने शुक्रवार को अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह अमृतसर में बॉर्डर रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) के तौर पर काम कर रहे हरमनबीर सिंह को अगले आदेश तक अमृतसर पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सरकार ने कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को हटाने का कोई कारण अब तक नहीं बताया है।

रवनीत सिंह बिट्टू ने क्या आरोप लगाए?

रवनीत सिंह बिट्टू ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के तबादले के पूरे मामले को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। बिट्टू ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार को बदनाम करने के लिए आम आदमी पार्टी पेट्रोल बम फेंकवाने की साजिश रच रही थी जिसका अमृतसर पुलिस कमिश्नर ने खुलासा कर दिया। इसी वजह से उनका ट्रांसफर किया गया है।

जंतर-मंतर की साजिश के बाद ट्रांसफर- बिट्टू

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कोशिश ये थी कि दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर पेट्रोल बम से हमला हो और उसके बाद यह नरेटिव बनाया जाए कि केंद्र सरकार के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस और दिल्ली की कानून-व्यवस्था के क्या हालात हैं। बिट्टू ने पूछा है कि क्या भुल्लर द्वारा जंतर-मंतर से जुड़ी कथित साजिश को लेकर किए गए खुलासों के बाद उनका तबादला किया गया है।

सरकार को इसकी वजह स्पष्ट करनी चाहिए- बिट्टू

रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि क्या भुल्लर का तबादला उस विवाद के बाद किया गया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कथित आतंकी साजिश के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को लेकर बयान दिया था। बिट्टू ने कहा कि तबादले का समय कई सवाल खड़े करता है और सरकार को इसकी वजह स्पष्ट करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का ऐलान, सीएम भगवंत मान के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

पंजाब में पेपर लीक के खिलाफ छात्रों ने शुरू किया प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें