सीएम सुवेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई वजह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, मौसम खराब होने के चलते पायलट ने एहतियाती कदम उठाते हुए हेलिकॉप्टर को कोलाघाट में सुरक्षित उतार लिया। 

इलाके में मच गई हलचल

घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में हलचल बढ़ गई। बताया जा रहा है कि खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण हेलिकॉप्टर की उड़ान जारी रखना सुरक्षित नहीं था। इसी को देखते हुए इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया।

किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं

फिलहाल हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग की सूचना है। किसी तरह के नुकसान या अप्रिय घटना की जानकारी सामने नहीं आई है। मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद आगे की यात्रा को लेकर फैसला लिया जाएगा।

ये खबर अपडेट हो रही है…



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें