लाल सुर्ख साड़ी, माथे पर सिंदूर से खिला महाकुंभ ब्यूटी मोनालिसा का चेहरा, मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने पहनाई वरमाला, वायरल शादी की तस्वीरें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

Last Updated:

Mahakumbh Viral girl Monalisa married with Muslim boyfriend: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने शादी करके अपने फैंस और परिवार वालों को चौंका दिया है. अचानक केरल में पिछले दिनों मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरहान खान से शादी रचा ली. मोनालिसा के अनुसार, फरहान से उनका रिश्ता डेढ़ साल पुराना है. अचानक से शादी करने के बाद से मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. उनका ब्राइडल लुक बेहद प्यारा और सोबर है. फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं. आप भी देखें मोनालिसा भोसले की शादी की तस्वीरें…

लाल सुर्ख साड़ी, माथे पर सिंदूर से खिला मोनालिसा का चेहरा, वायरल शादी की फोटोजZoom

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देखें उनका ब्राइडल लुक फोटो. PC: -monalisabhosle_official/Instagram/ ANI

वर्ष 2025 के प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को भला कौन भूल सकता है. कुंभ मेले से चर्चा में आई मोनालिसा फिर से एक बार सुर्खियों में छा गई हैं. कुंभ मेले में अपनी सुंदर आंखों और खूबसूरती के कारण वे रातों-रात सोशल मीडिया पर छा गई थीं, लेकिन आज उनका केरल में अचानक अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी कर लेना चर्चा का विषय बना हुआ है. एक बार फिर से मोनालिसा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. जी हां, आपने सही सुना, मोनालिसा ने शादी कर ली है, वो भी अपने डेढ़ साल पुराने मुस्लिम प्रेमी फरमान खान से. ‘कुंभ ब्यूटी’ से पहचान बनाने वाली मोनालिसा भोसले के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं हैं. उन्होंने केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित एक मंदिर में शादी की है. अलग धर्म होने के कारण और परिवार के विरोध के कारण मोनालिसा ने अपनी शादी के दौरान केरल पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की थी.

शादी में मोनालिसा का कैसा था लुक?
मोनालिसा ने 11 मार्च को शादी की, जहां मीडिया, कुछ नेताओं के अलावा फैंस भी मौजूद थे. अपनी शादी के दौरान मोनालिसा ने लाल और गोल्डन मिक्स कलर की बनारसी स्टाइल साड़ी पहनी नजर आईं. शादी की वरमाला भी लाल ही थी. शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें मोना के मांग में लाल रंग का सिंदूर भरा हुआ दिख रहा है.

इस लुक में वे बेहद ही सुंदर नजर आ रही हैं. गले में नेकलेस, हाथों में वाइट रंग के बैंगल्स डाले हुए हैं. हेयरस्टाइल की बात करें तो जो तस्वीरें शादी की सामने आई हैं, उसमें कहीं जूड़ा बंधा है तो कहीं बाल खुले हुए हैं. वहीं, उनके पति ने सफेद शर्ट पर केरल का ट्रेडिशनल पहनावा मुंडू पहन रखा है. दोनों साथ मंदिर में हाथ जोड़े जाते नजर आ रहे हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कब हुई मोनालिसा की शादी?
इन दोनों की शादी बुधवार की शाम लगभग 5 बजकर 45 मिनट पर हुई थी. तिरुवनंतपुरम के पूवर इलाके में स्थित एक लोकल मंदिर में मोनालिसा भोसले ने अपने मुस्लिम प्रेमी फरमान खान से शादी की. खबरों के अनुसार, दोनों शादी से पहले थंपनूर पुलिस स्टेशन गए थे, ताकि उन्हें पुलिस विभाग से प्रोटेक्शन मिल सके. मोनालिसा के अनुसार, उनका परिवार शादी के खिलाफ था और उसे जबरदस्ती घर वापस ले जाने की कोशिश भी कर रहे हैं.

PHOTO/ ANI

कब हुई मोनालिसा की फरमान से मुलाकात?
मोनालिसा के अनुसार, उनकी और फरमान की मुलाकात लगभग डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई. यह रिश्ता प्यार में बदल गया, लेकिन अलग-अलग धर्म होने की वजह से इस रिश्ते को उनके परिवार की मंजूरी नहीं मिल पाई. मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं, वहीं, फरमान खान महाराष्ट्र के रहने वाले हैं.

About the Author

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…

और पढ़ें

[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें