ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले बांग्लादेश के लिए राहत भरी खबर, लिटन दास ने शुरू की विकेटकीपिंग प्रैक्टिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

बांग्लादेश की टीम इन दिनों दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश के दौरे पर है। इस सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में बाद में विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को शामिल किया गया था। दरअसल पिछले कुछ समय से वह चोट से परेशान थे, लेकिन फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद वह टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। इस बीच बांग्लादेश के लिए एक और अच्छी खबर आई है। लिटन दास ने ऑस्ट्रेलिया पहुंच कर विकेटकीपिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

6 से 8 अगस्त तक खेला जाएगा प्रैक्टिस मैच

5 अगस्त को लिटन दास ने DXC एरिना में बिना किसी तकलीफ या परेशानी के प्रैक्टिस सेशन पूरा किया। लिटन के लिए यह बांग्लादेशी टीम के साथ पहला ट्रेनिंग सेशन था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अधिकारियों ने क्रिकबज के हवाले से कहा है कि वे डार्विन में 6 से 8 अगस्त तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में लिटन दास की मौजूदगी को लेकर उम्मीद लगाए हुए हैं। वे उम्मीद कर रहे हैं कि लिटन पूरी तरह फिट होकर इस प्रैक्टिस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इंजरी की वजह से जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं गए थे लिटन दास

BCB की सेलेक्शन कमिटी ने पहले यह कहा था कि लिटन दास पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, लेकिन बाद में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान उन्हें लेफ्ट काफ में इंजरी हो गई थी, जिसकी वजह से वे जून और जुलाई में हुए जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं जा पाए थे। हालांकि अब वे पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के साथ जुड़ चुके हैं।

नेट्स में काफी देर तक लिटन दास ने की प्रैक्टिस

लिटन ने बिना किसी परेशानी के काफी समय तक नेट पर बल्लेबाजी की और इसके बाद विकेटकीपिंग का अभ्यास भी किया। हबीबुल ने बताया कि जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान भी उन्हें बल्लेबाजी में कोई दिक्कत नहीं थी। उनकी सबसे बड़ी दिक्कत काफ में है, जिसकी वजह से उन्हें तेजी से मुड़ने और दौड़ने में परेशानी होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे सब अच्छा रहेगा। लिटन दास के लिए यह प्रैक्टिस मैच काफी अहम हो सकता है। चोट की वजह से वे लंबे समय से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में, अगर वे खेलने के लिए पूरी तरह फिट हो जाते हैं, तो इस मैच के जरिए वे अपनी पुरानी लय और फॉर्म वापस पाने की पूरी कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें

बाबर आजम ने शर्मनाक लिस्ट में कर ली वसीम अकरम की बराबरी, जावेद मियांदाद का नाम टॉप पर

जॉस बटलर को मिली सुपर जायंट्स टीम की कमान, एडन मार्करम ने सीजन के बीच में छोड़ा टीम का साथ

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें