‘द अलायंस’ से सीमा सजदेह हुईं बाहर, एक्स पति सोहेल खान को दी हिम्मत, बोलीं- ‘हमारे बेटों के लिए मजबूत रहना’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कुणाल खेमू का शो ‘द अलायंस’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। अब इस हफ्ते इस शो में एक हैरान करने वाला मोड़ देखने को मिला। वाइल्डकार्ड एंट्री सीमा सचदेह ने आधिकारिक तौर पर शो को अलविदा कह दिया, लेकिन शो से बाहर होने के पहले फैशन डिजाइनर ने अपने एक्स-हसबैंड और एक्टर-प्रोड्यूसर सोहेल खान को सच का आईना दिखाया। उन्होंने साथी कंटेस्टेंट्स से बार-बार धोखा खाते देख सोहेल से परेशान होकर सीमा ने उनसे अपने शांत और बेफिक्र अंदाज को छोड़कर अपने हक के लिए आवाज उठाने को कहा।

सीमा सचदेह ने सोहेल खान को दी सलाह

‘द अलायंस’ हेडक्वार्टर में तनाव तब बढ़ गया, जब नए ग्रुप बन रहे थे और आखिरी समय में साथियों के पीछे हट जाने के कारण सोहेल खान और सीमा सचदेह दोनों ही बिना किसी मजबूत अलायंस के रह गए। हालांकि, डेजी शाह ने अपनी जगह छोड़ दी ताकि सोहेल किसी अलायंस में शामिल हो सकें। कई बार धोखा मिलने के बावजूद सलमान खान के भाई सोहेल का बहुत नरम व्यवहार देखने को मिला। उनकी एक्स-वाइफ सीमा ने उन्हें हिम्मत दी। सीमा ने जोर देकर कहा:

‘एक समय था जब कोई सोहेल से पंगा लेता था तो वह उसकी हालत खराब कर देते थे, लेकिन अब वह वैसे इंसान नहीं रहे। उन्हें जागने और फिर से वैसा ही बनने की जरूरत है और दूसरों के आगे आसानी से झुकना बंद करना होगा।’

सीमा सजदेह ने सोहेल खान को दिया बेटों का वास्ता

जब कुशल टंडन को डेजी शाह और सीमा खान में से किसी एक कंटेस्टेंट को बाहर करने की जिम्मेदारी दी गई तो सीमा ने खुशी-खुशी बाहर जाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि शो में उनका मकसद पूरा हो गया है और वह अपने बच्चों के पास घर लौटने के लिए बेताब हैं। इस दौरान अपने बेटों योहान और निर्वाण की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा, ‘अपने बेटों के बारे में सोचो। क्या उन्हें अपने पिता को इस हाल में देखना अच्छा लगेगा? जब लोग उनके साथ ऐसा बर्ताव कर रहे हों? तुम्हारे बच्चे सब देख रहे हैं। हिम्मत दिखाओ, जागो। अपने बेटों के लिए ऐसा करो।’ यह सुनकर सोहेल खान ने जवाब दिया, ‘सीमा यार, मुझ पर इतना दबाव मत डालो।’ इसके पहले भी कुशल टंडन ने कई ऐसे फैसले लिए, जिसकी वजह से उन्हें कुणाल खेमू ने जमकर फटकार लगाई।

ये भी पढ़ें – ‘द अलायंस’ के नए प्रोमो ने बढ़ाया सस्पेंस, क्या मौनी रॉय-अविनाश मिश्रा और निमृत की होगी एंट्री? उलझन में फैंस

पत्नी गौहर के एक्स से मिलने से पहले घबरा गए थे जैद दरबार, Alliance में बताया कैसी थी कुशाल टंडन संग पहली मुलाकात?





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें