12 किलो वजन घटाने पर सोहेल खान ने किया खुलासा, बताया क्यों हुआ इतना बड़ा बदलाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


एक्टर-प्रोड्यूसर सोहेल खान का वजन काफी कम हो गया है, जो रियलिटी शो ‘अलायंस’ की रैप-अप पार्टी में साफ दिखा और इससे फैंस को चिंता हुई। जहां कुछ लोगों को लगा कि उन्हें कोई हेल्थ प्रॉब्लम है। वहीं कुछ ने सोचा कि क्या उन्होंने वजन कम करने वाली दवाएं जैसे ओजेम्पिक ली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सोहेल ने इन अफवाहों को गलत बताया और अपने ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे की सच्चाई बताई। शो में शुरुआत में ही बीमार पड़ने के बावजूद एक्टर पांच हफ्ते तक शो का हिस्सा बने रहे। उन्होंने शो में बने रहने के लिए दूसरे कंटेस्टेंट्स से मिले प्यार और देखभाल को इसका श्रेय दिया।

सोहेल खान ने बताया कि उनका वजन कैसे कम हुआ

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में सोहेल ने कहा, ‘शुरुआती कुछ दिनों में मुझे थोड़ी घबराहट क्लॉस्ट्रोफोबिया महसूस हुई, क्योंकि मैं पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बना था। घर में घुसने के पहले ही हालात तब और मुश्किल हो गए, जब पहले ही हफ्ते में उन्हें पेट का इन्फेक्शन हो गया। पहले हफ्ते में पेट की तकलीफ यानी स्टमक बग ने भी मेरी परेशानी बढ़ा दी। मैं आपको बताना चाहता हूं कि कंटेस्टेंट्स ने न सिर्फ मेरी सेहत को लेकर, बल्कि हर समय जो प्यार और फिक्र दिखाई। उसी वजह से मैं पांच हफ्ते तक वहां रुका रहा, जबकि मैं पहले वीक से ही बीमार था।’

सोहेल खान ने ओजेम्पिक के इस्तेमाल से इनकार किया

बीमारी की वजह से सोहेल को अपनी डाइट को लेकर ज्यादा सावधान रहना पड़ा। एक्टर ने बताया कि वह रियलिटी शो में अपने सफर में सेहत की वजह से कोई रुकावट नहीं आने देना चाहते थे और चुनौतियों में हिस्सा लेते रहना चाहते थे। इसका मतलब था कि उन्हें अपनी डाइट पर कंट्रोल रखना था और साथ ही कॉम्पिटिशन के लिए काफी एक्टिव भी रहना था। सोहेल ने शो के दौरान बनी दोस्ती के बारे में भी खुशी-खुशी बात की। उन्होंने कहा कि वह वहां मिले नए परिवार और दोस्तों के साथ फाइनल दिन तक बने रहना चाहते थे और उम्मीद जताई कि ये रिश्ते अब जिंदगी भर चलेंगे। वजन घटाने वाली दवा के बारे में चल रही अटकलों पर सीधे बात करते हुए, सोहेल ने साफ किया कि उनके ट्रांसफॉर्मेशन में ओजेम्पिक की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘तो न ओजेम्पिक, न फैट बर्नर, मैं बस शुद्ध चीजें ले रहा हूं और सभी का ढेर सारा प्यार और स्नेह पा रहा हूं।’

सलमान खान ने बताया था कि सोहेल का 12 किलो क्यों कम हुआ

सोहेल के वजन की बात ‘द अलायंस’ के दौरान भी उठी थी, जब उनके भाई सलमान खान उन्हें सपोर्ट करने के लिए शो में आए थे। शो में आने के दौरान सलमान ने बताया कि सोहेल ने पहले ही 12 किलो वजन कम कर लिया था। हाल ही में ‘द अलायंस’ पार्टी की तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन आने के बाद सोहेल की सेहत को लेकर चर्चा और तेज हो गई।

ये भी पढ़ें – खान ब्रदर्स का ‘वेट लॉस’ कॉम्पिटिशन, 12 किलो घटाकर सोहेल ने दिखाए एब्स, सलमान बोले- मैंने घटा लिया 16 किलो

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें