NEET-PG जयपुर परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने के मामले में एक्शन, जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित-सूत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

राजस्थान में NEET-PG जयपुर परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने का मामला चर्चा में है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले की जांच को लेकर NBEMS ने तीन सदस्यीय समिति बनाई है। ये कमेटी जयपुर के iON डिजिटल जोन iDZ, सीतापुरा में NEET-PG परीक्षा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने की जांच करेगी।

समिति की अध्यक्षता करेंगी गायत्री राठौड़

समिति की अध्यक्षता राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रधान सचिव गायत्री राठौड़ करेंगी। समिति में राजस्थान सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के एक वरिष्ठ इंजीनियरिंग अधिकारी शामिल होंगे।

क्यों फेल हुई केंद्र की आंतरिक बिजली व्यवस्था?

जांच समिति यह पता लगाएगी कि केंद्र की आंतरिक बिजली व्यवस्था क्यों फेल हुई और परीक्षा बाधित होने के पीछे क्या कारण रहे। बिजली की समस्या के कारण दोनों सीतापुरा केंद्रों पर परीक्षा दे रहे 2 हजार 445 उम्मीदवारों की परीक्षा पूरी नहीं हो सकी थी।

5 सितंबर को दोपहर 3 बजे होगा री-एग्जाम

NBEMS ने प्रभावित उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है। री-एग्जाम 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे जयपुर में होगा। NBEMS ने प्रभावित उम्मीदवारों को हुई परेशानी पर खेद जताया है। बोर्ड का कहना है कि दोबारा परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों को निष्पक्ष और समान अवसर देना है। जांच समिति तय समय सीमा में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

नहीं पूरा हो सका 2 हजार 445 अभ्यर्थियों का एग्जाम

अफसरों ने बताया कि NBEMS ने एग्जाम सेंटर पर जरूरी आधारभूत अवसंरचना सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार एजेंसी और तकनीकी साझेदार के विरुद्ध आगे की कार्रवाई तय करने के लिए एक तत्काल मीटिंग बुलाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, जयपुर के सीतापुरा में मौजूद 2 आईओएन डिजिटल जोन सेंटर पर एग्जाम आयोजित करने वाली एजेंसी और तकनीकी साझेदार टीसीएस लिमिटेड के कारण बिजली सप्लाई में आई अंदरूनी समस्या की वजह से 2 हजार 445 अभ्यर्थियों का एग्जाम पूरा नहीं हो सका।

जल्द बताई जाएगी दोबारा एग्जाम की जगह

बयान के अनुसार, प्रभावित केंद्र आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड सीतापुरा (परीक्षा केंद्र संख्या 41682 और 41683) हैं। बोर्ड ने ये भी कहा कि दोबारा एग्जाम की जगह और बदले हुए प्रवेश पत्र सहित संबंधित जानकारी अलग से दी जाएगी। परीक्षा अब दोबारा 5 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- कोटा में दूसरी मंजिल से गिरी नीट की छात्रा, बिजली के तार से टकराई, अस्पताल में इलाज जारी



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें