‘स्पाइडर मैन’ का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बवाल, दूसरे ही दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई टॉम हॉलैंड की फिल्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


टॉम हॉलैंड की नई फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। यही नहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी ये सुपरहीरो फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। मार्वल की ये सुपरहीरो फिल्म, 30 जुलाई को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ ये फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ जैसी फिल्मों के खास क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने पहले ही दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था और अब दूसरे दिन के कलेक्शन के साथ ये 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

स्पाइडर-मैनः ब्रांड न्यू डे का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाल

डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी ‘स्पाइडर-मैन 4’ ने को भारत में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। टॉम हॉलैंड स्टारर फिल्म ने पहले ही दिन 60.60 करोड़ रुपये की कमाई की और दूसरे दिन 49.35 करोड़ कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 109.95 करोड़ हो गया है। यही नहीं, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 2019 की मार्वल ब्लॉकबस्टर ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के बॉक्स ऑफ़िस परफॉर्मेंस की भी बराबरी कर ली है। 2019 में रिलीज हुई इस ने फिल्म भारत में दो दिनों में 100 करोड़ रुपये का क्लब जॉइन किया था और अब ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भी ये क्लब जॉइन कर लिया है।।

कमाई में गिरावट

भले ही ‘स्पाइडर-मैन 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन, पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 18.6% की गिरावट देखी गई। फिल्म की कुल इंग्लिश ऑक्यूपेंसी (दर्शकों की उपस्थिति) 49.31% रही। सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी 66.78% नाइट शो में दर्ज की गई, इसके बाद शाम के शो में 54.33%, दोपहर के शो में 44.56% और सुबह के शो में 31.56% ऑक्यूपेंसी रही। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन जहां 109.90 करोड़ पहुंच गया है तो वहीं ग्रॉस कलेक्शन 131.46 करोड़ रुपये है।

स्पाइडर मैनः ब्रांड न्यू डे की कास्ट

‘स्पाइडर मैनः ब्रांड न्यू डे’ में टॉम हॉलैंड के अलावा, फिल्म में ज़ेंडया (MJ के रूप में), जॉन बर्नथल (फ्रैंक कैसल/पनिशर के रूप में) जैकब बैटलन (नेड लीड्स के रूप में) और मार्क रफालो (ब्रूस बैनर/हल्क के रूप में) जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इसमें सैडी सिंक और लिजा कोलोन-जॉयस जैसे एक्टर भी शामिल हैं और फिल्म के निर्देशक डेस्टिन डैनियल क्रेटन हैं।

हॉलीवुड फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग वाली 15 में से 8 फिल्में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की

भारत में हॉलीवुड फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग-डे कमाई की बात करें तो टॉप 15 फिल्मों में से 8 फिल्में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स या उससे जुड़ी फ्रेंचाइजी की हैं। इस लिस्ट में ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’, ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’, ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’, ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ और अन्य फिल्में शामिल हैं।

टॉम हॉलैंड का वर्क फ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो टॉम हॉलैंड हाल ही में वह क्रिस्टोफर नोलन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द ओडिसी’ में भी नजर आए थे। द ओडिसी 17 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसमें मैट डेमन, चार्लीज थिरोन, जेंडाया, हिमेश पटेल और एलियट पेज जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ेंः कौन हैं हिमेश पटेल? क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ में नजर आए ब्रिटिश-इंडियन एक्टर, निभाया अहम किरदार

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें