कीर्ति चक्र से सम्मानित होने वाले UP पुलिस के पहले जवान बने सुनील कुमार, जानिए उनके अदम्य साहस की कहानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स के इंस्पेक्टर सुनील कुमार कीर्ति चक्र से सम्मानित होने वाले UP पुलिस के प्रथम मेंबर बन गए हैं, जिन्हें मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजा जाएगा। इसको लेकर यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट भी किया है।

सुनील कुमार के अदम्य साहस को UP पुलिस ने किया याद

UP पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया, “स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए यह अत्यंत गौरव और सम्मान का विषय है कि एसटीएफ के निरीक्षक स्वर्गीय सुनील कुमार को उनकी अदम्य वीरता एवं कर्तव्य की वेदी पर दिए गए सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत ‘कीर्ति चक्र’ से अलंकृत किया गया है।”

अपराधियों के खिलाफ अभियान में वीरता के लिए मिला गैलेंट्री अवॉर्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “इसके साथ ही, अपराधियों के विरुद्ध एक अन्य साहसिक अभियान में प्रदर्शित असाधारण वीरता के लिए उन्हें ‘गैलेंट्री मेडल’ से भी सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश सिविल पुलिस के किसी कर्मी को प्रदान किया गया यह प्रथम कीर्ति चक्र है, जो संपूर्ण उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार के लिए ऐतिहासिक गौरव का क्षण है।”

2025 में कुख्यात अपराधियों से एनकाउंटर में घायल हो गए थे सुनील कुमार

गौरतलब है कि 20 जनवरी, 2025 को शामली में कुख्यात अपराधियों से हुए एनकाउंटर के दौरान सुनील कुमार ने अपनी जान की फिक्र किए बिना अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपराधियों से टक्कर ली था। इस दौरान, वह गंभीर तौर पर घायल हो गए थे और बाद में 22 जनवरी, 2025 को शहीद हो गए थे। 

66 मामलों में वांटेड अनिल दुजाना को मुठभेड़ में पकड़ा

इससे पहले, 4 मई, 2023 को मेरठ के थाना जानी इलाके में STF के साथ हुए एनकाउंटर में 66 मामलों में वांटेड कुख्यात अपराधी अनिल दुजाना घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस ऑपरेशन में असाधारण बहादुरी के लिए इंस्पेक्टर सुनील कुमार को स्वतंत्रता दिवस-2026 के मौके पर वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। जान लें कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 78 गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान किया गया था। इसमें 13 बहादुरों के लिए मरणोपरांत पुरस्कार की घोषणा हुई थी।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- EXCLUSIVE: आजादी से अब तक कितनी ताकतवर हुई भारतीय थल सेना, क्या रहे बड़े टर्निंग प्वाइंट और आगे कैसा होना चाहिए इसका स्वरूप? स्वतंत्रता दिवस पर रिटायर्ड ब्रिगेडियर से समझिए



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें