बारां में कूलर में उतरा करंट, तीन सगी बहनों की हुई दर्दनाक मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बारां: जिले के सदर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खेत पर करंट की चपेट में आने से तीन मासूम सगी आदिवासी बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद मजदूर परिवार में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार मृतकों में 7 साल की सलोनी, 3 साल की अवंतिका और 1 साल की संध्या शामिल है। तीनों सगी बहनें हैं।

खेत में लगे कूलर में आ गया करंट

बताया जा रहा है कि मृतक बालिकाओं के परिजन फतेहपुर गांव में एक किसान के खेत पर मजदूरी का कार्य करते हैं। शुक्रवार को परिवार मजदूरी पर गया हुआ था, तभी खेत में लगे कूलर में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से तीनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है।

तीन सगी बहनों की हुई मौत

मामले को लेकर सदर थाना सीआई नवल किशोर ने बताया कि फतेहपुर में करंट से तीन बच्चियों की मौत का मामला सामने आया है, जांच की जा रही है। वहीं उपखंड अधिकारी बारां रामावतार मीणा ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। करंट से तीन बच्चियों की मौत हुई है। पीड़ित परिवार को सरकार से जो भी संभव मदद होगी, दिलाई जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

दामाद ने की सास की हत्या

वहीं एक अन्य मामले में बांसवाड़ा जिले की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक दामाद ने अपनी सास की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका का नाम ललिता देवी बताया जा रहा है जो देवीलाल की पत्नी थी। हत्या के आरोपी दामाद का नाम संजू है, जो लोधा का रहने वाला है। सास की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद फरार हो गया है। आगे पुलिस कार्रवाई जारी है। सूचना मिलने पर  कोतवाली थाना सीआई नागेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, पुलिस जांच कर रही है। (इनपुट- राम मेहता)

यह भी पढ़ें-

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस ने किया राष्ट्रगीत का अपमान? सोनिया गांधी के वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें