एशिया कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का हुआ ऐलान, प्रेमा रावत को मिली टीम में जगह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_1]

BCCI ने इस महीने के आखिर में शुरू होने वाले एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। सेलेक्टर्स ने इस टूर्नामेंट के लिए भी लगभग वही टीम रखी है, जो अगले महीने होने वाले एशियन गेम्स में मैदान पर उतरेगी। लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार शतक लगाने वाली यास्तिका भाटिया को इस बार भी मौका नहीं मिला है। सेलेक्टर्स ने उन पर भरोसा जताने के बजाय 18 साल की युवा खिलाड़ी जी. कमलिनी को टीम में शामिल किया है।

श्रेयांका पाटिल को एशिया कप के लिए नहीं मिली टीम में जगह

एशिया कप के स्क्वॉड में सिर्फ एक बदलाव देखने को मिला है। श्रेयांका पाटिल को टीम में जगह नहीं मिली है। इसका मतलब कि वह अपनी टखने की चोट से अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं पाई हैं। टखने की चोट की वजह से उन्हें टी20 वर्ल्ड कप भी बीच में ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। वर्ल्ड कप में उनकी जगह लेग स्पिन ऑलराउंडर प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया गया था और चयनकर्ताओं ने एशिया कप के लिए भी प्रेमा रावत को ही टीम में जगह दी है।

प्रेमा रावत को वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मैच में खेलने का मिला मौका

30 जून को जब एशियन गेम्स के लिए टीम का ऐलान हुआ था, तब श्रेयंका पाटिल को टीम में जगह मिली थी, लेकिन उनका चयन फिटनेस के अधीन हुआ था। दूसरी ओर 24 साल की प्रेमा रावत को वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र मैच में उन्होंने 2 गेंदों पर नाबाद 3 रन बनाए और अपने 2 ओवरों में बिना कोई विकेट लिए 21 रन खर्च किए थे। बाद में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से अपना आखिरी लीग मैच हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी।

कब से होगी एशिया कप 2026 की शुरुआत?

एशिया कप का शेड्यूल अभी सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह टूर्नामेंट अगस्त के आखिर से मिड सितंबर तक खेला जाएगा। इसके तुरंत बाद, 17 से 22 सितंबर के दौरान जापान में एशियन गेम्स का आयोजन किया जाएगा। वहीं, भारतीय टीम की चार स्टार खिलाड़ी उप-कप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष फिलहाल इंग्लैंड में ‘द हंड्रेड’ लीग में हिस्सा ले रही हैं।

एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा

रिजर्व: प्रतीका रावल, उमा छेत्री (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, मिन्नू मणि

यह भी पढ़ें:

हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग पहुंचे श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, मुंडवाया हुआ था सिर, देखें VIDEO

अभिषेक शर्मा ने बल्ले से बरपाया कहर, 91 गेंदों में 25 छक्कों की मदद से ठोक दिए 233 रन

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link

Kaushal kumar
Author: Kaushal kumar

Leave a Comment

और पढ़ें