सीतामढ़ी में पुलिस को चकमा देकर कस्टडी से फरार हुआ कैदी, 3 जुलाई के एनकाउंटर में हुआ था गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बिहार के सीतामढ़ी जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है। अन्हारी CSP लूटकांड का आरोपी फेकन कुमार मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर सीतामढ़ी सदर अस्पताल से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश में जिलेभर में सघन छापेमारी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, फेकन कुमार सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना क्षेत्र के सुंदरगामा गांव का निवासी है। वह अन्हारी स्थित CSP से करीब ₹1।50 लाख की लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया था भरती 

बताया जाता है कि 3 जुलाई को पुलिस और फेकन कुमार के बीच हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी थी। प्राथमिक इलाज के बाद उसे न्यायिक हिरासत में सीतामढ़ी मंडल कारा भेज दिया गया था। बाद में कोर्ट के आदेश पर बेहतर इलाज के लिए करीब पांच दिन पहले उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान मंगलवार को इलाज के बीच आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया।

पुलिसकर्मियों की लापरवाही का फायदा उठाकर हुआ फरार

 घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी अकेले फरार हुआ या उसे किसी की मदद मिली। अस्पताल में सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस घटना ने अस्पताल में कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें-

 

अभिजीत दीपके से तेज प्रताप यादव ने की खास अपील, आप अविलंब बिहार की धरती पर आएं





Source link

Leave a Comment

और पढ़ें