आजकल की बदलती जीवनशैली में हार्ट अटैक के मरीज तेजी से बढ़े हैं। इसके पीछे मुख्य कारण, नसों में ब्लॉकेज और शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए लोग डाइट से लेकर दवाइयों का सहारा लेते हैं। जैसे ही लोगों का ईसीजी, ईको या कोलेस्ट्रॉल प्रोफाइल नार्मल आता है तो उन्हें लगता है कि उनका हार्ट हेल्दी है। लेकिन गुरुग्राम स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में डायरेक्टर और हेड कार्डियो थोरेसिक और वैस्कुलर सर्जन डॉक्टर महेश वाधवानी कहते हैं कि ऐसा नहीं है।
डॉक्टर महेश वाधवानी के अनुसार, हार्ट अटैक एक दिन में नहीं आता है, इसका बिल्डअप सालों से हो रहा होता है। ऐसे में समय रहते इसका लक्षण पहचानना बहुत ज़रूरी है। डॉक्टर कहते हैं, ”कई बार लोगों ईसीजी और कोलेस्ट्रॉल चेक करा लेते हैं और मेरे पास आकर कहते हैं कि उनका रिपोर्ट तो नार्मल आया है लेकिन उनके छाती में दर्द हो रहा है ऐसे में जनाना ज़रूरी है कि ऐसा क्यों होता है?
ईसीजी और कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने के बाद भी बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा
-
ईसीजी टेस्ट: डॉक्टर महेश वाधवानी के अनुसार, ईसीजी में बदलाव अक्सर तभी दिखता है जब हार्ट में डैमेज हो। और हार्ट में डैमेज हमेशा हार्ट अटैक के बाद ही नज़र आता है। ईसीजी का टेस्ट है बताता है कि अभी हार्ट अटैक हुआ है या पहले हुआ है। लेकिन भविष्य में आपको हार्ट अटैक होगा या नहीं वह यह नहीं बताता है। नार्मल ईसीजी केवल दिल की मौजूदा विद्युत गतिविधि और लय की जांच करता है। यानी अगर आपके नसों में 90 प्रतिशत ब्लॉक है तब भी आपका ईसीजी नार्मल आ सकता है।
-
टीएमटी टेस्ट: टीएमटी टेस्ट में अक्सर डर ही बढ़ता है। कई बार इसके रिपोर्ट में नसों में ब्लॉकेज नहीं होने के बाद भी पॉजिटिव आ सकती है। इस टेस्ट से भी नहीं पता चलता है नसों में ब्लॉकेज है या नहीं। अगर आपके नसों में नसों में 70 से 80 प्रतिशत ब्लॉकेज है। लेकिन इस टेस्ट से भी नहीं पता चलता है नसों में ब्लॉकेज है या नहीं।
-
कोलेस्ट्रॉल टेस्ट: हाई कोलेस्ट्रॉल का यह मतबल नहीं है कि आपको हार्ट अटैक आएगा ही। लेकिन, अगर आपका कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल है तब भी आपको हार्ट अटैक आ सकता है। दरअसल, हृदय रोग और दिल के दौरे के लिए केवल कोलेस्ट्रॉल ही नहीं, बल्कि कई अन्य जोखिम कारक भी जिम्मेदार होते हैं।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)









